---विज्ञापन---

Ranji Trophy: फाइनल में जम्मू-कश्मीर के स्टार गेंदबाज ने मचाया कोहराम, 5 विकेट झटक रच डाला इतिहास

Auqib Nabi 5 Wicket Haul: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में आकिब नबी ने धमाल मचा दिया है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लिए पूरे सीजन कमाल किया और अब कर्नाटक के खिलाफ फाइनल में भी उन्होंने विकेट झटके. आकिब नबी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो पिछले 92 साल के रणजी ट्रॉफी इतिहास में किसी गेंदबाज ने नहीं किया.

---विज्ञापन---

Auqib Nabi 5 Wicket Haul: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक आमने-सामने हैं. पूरे टूर्नामेंट में धमाल मचाने के बाद अब फाइनल में भी आकिब नबी ने कमाल किया है. उन्होंने कर्नाटक के बल्लेबाजी क्रम का हाल बेहाल कर दिया और 5 विकेट अपने नाम किए. आकिब नबी ने कुछ ऐसा कर दिया, जो 92 साल के रणजी इतिहास में इससे पहले सिर्फ दो तेज गेंदबाज ही कर पाए थे.

आकिब नबी ने फाइनल में मचाया कोहराम

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में आकिब नबी का प्रदर्शन धमाकेदार रहा है. जम्मू-कश्मीर को फाइनल में पहुंचाने में आकिब का अहम किरदार रहा. जम्मू कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बना दिए. उन्हें कर्नाटक को कम स्कोर में रोकने की जरूरत थी. आकिब ने स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को पवेलियन का रास्ता दिखाया. उन्होंने इसके बाद करुण नायर और स्मरण रविचंद्रन को शून्य पर आउट कर दिया. नबी ने कर्नाटक की आखिरी उम्मीद मयंक अग्रवाल का भी विकेट झटका, जो 160 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. आकिब ने कर्नाटक के शिखर शेट्टी को आउट करते ही अपना 5 विकेट हॉल पूरा किया.

---विज्ञापन---

आकिब ने रच डाला इतिहास

रणजी ट्रॉफी के फाइनल में 5 विकेट झटकते ही आकिब नबी ने इतिहास रच दिया है. वो रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में 60 से अधिक विकेट लेने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने जयदेव उनादकट और डोडा गणेश के क्लब में जगह बना ली है. मौजूदा सीजन में उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट के मामले में उत्तराखंड के मयंक मिश्रा को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 8 मैच खेलते हुए 59 विकेट झटके थे. आकिब अब उनसे आगे निकल गए हैं. उन्होंने 10 मैचों में 12.56 के औसत से 60 विकेट झटके हैं.

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ी मैच पारी गेंद ओवर विकेट औसत इकोनॉमी
आकिब नबी 10*171706284.26012.562.65
मयंक मिश्रा 8162256376.05917.692.77
श्रेयस गोपाल10*182171361.54721.852.83
सिद्धार्थ देसाई 7141888314.44518.422.63
शाहबाज अहमद8151354225.43916.532.85

First published on: Feb 27, 2026 12:26 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola