Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, स्टार बल्लेबाज अभी भी बीमार, नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल

Abhishek Sharma: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज का नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. वहीं, जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. वॉशिंगटन सुंदर भारतीय टीम से जुड़ गए हैं.

Author
Written By: Shubham Mishra Updated: Feb 10, 2026 20:43
Abhishek Sharma

Abhishek Sharma: टीम इंडिया के लिए नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले बुरी खबर सामने आई है. टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज का नामीबिया के खिलाफ खेलना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने बताया कि अभिषेक अभी भी बीमार हैं. हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह टीम इंडिया के दूसरे मैच में हिस्सा लेने के लिए शायद फिट हो जाएंगे.

अभिषेक अभी भी नहीं फिट

नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत करते हुए कोच रयान टेन डोशेट ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर अपडेट दिए. उन्होंने बताया कि अभिषेक के पेट में कुछ दिक्कत है और वह अभी उससे पूरी तरह से नहीं उबर सके हैं. अभिषेक अगर नामीबिया के खिलाफ नहीं खेलते हैं, तो संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. संजू को अमेरिका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अंतिम ग्यारह में जगह नहीं मिली थी.

---विज्ञापन---

टीम से जुड़े वॉशिंगटन सुंदर

भारतीय टीम के लिए अगर एक बुरी के साथ-साथ एक अच्छी खबर भी है. स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर टीम से जुड़ गए हैं. सुंदर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह वर्कआउट करते हुए नजर आए थे. हालांकि, सुंदर अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं. इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह नामीबिया के खिलाफ गेंद से रंग जमाने के लिए फिट हो चुके हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: नेपाल के खिलाफ ‘लाज’ बचाने के बाद इंग्लैंड ने बदली प्लेइंग 11, स्टार ऑलराउंडर की वापसी, लुक वुड बाहर

कोच ने बताया है कि बुमराह आज गेंदबाजी करेंगे. बता दें कि बीमार होने के चलते बुमराह अमेरिका के खिलाफ पहला मैच नहीं खेले थे. भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.

First published on: Feb 10, 2026 08:43 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.