Abhishek Sharma Message: अभिषेक शर्मा के लिए पिछले तीन मैच किसी बुरे सपने की तरह रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक उनका खाता नहीं खुला है. USA, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ वो शून्य पर आउट हो गए. अभिषेक से टी20 वर्ल्ड कप में काफी उम्मीदें थीं लेकिन अब तक वो प्रभावित नहीं कर पाए हैं और कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में सभी की नजर उन पर है. इससे पहले अभिषेक का एक इंटरव्यू सामने आया है. इसमें उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया.
‘मैंने चिंता छोड़ दी है’
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक शर्मा के इंटरव्यू की एक क्लिप सामने आई है. उन्होंने बताया कि वो सफल हों या नहीं, अपना खेलने का तरीका नहीं बदलेंगे. उन्होंने आगे कहा, ‘मैं सिर्फ अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेता हूं. मैंने दो साल पहले ही चिंता करना छोड़ दिया था, क्योंकि मुझे ये समझ आ गया कि चीजें मेरे हाथ में हैं. अभ्यास और ट्रेनिंग पर ही मेरा कंट्रोल है और मैं इस पर ही फोकस करता हूं. मैं इसका आनंद लेता हूं. इसी वजह से मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं है.’
अभिषेक शर्मा ने आगे कहा, ‘बल्लेबाजों के करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं. कभी-कभी रन बनते हैं, कभी नहीं. मैंने फैसला किया है कि मैं अपने तरीके से ही खेलूंगा. मुझे सफलता मिले या नहीं, लेकिन मैं अपना तरीका और सोच नहीं बदलूंगा.’
View this post on Instagram---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: घर पर खेलने के बावजूद टीम इंडिया पर भारी पड़ेगी साउथ अफ्रीका, SA खेमे से चेतावनी जारी!
सूर्यकुमार यादव ने दिखाया भरोसा
अभिषेक शर्मा के लगातार तीन डक के बाद कई लोग संजू सैमसन की टीम में वापसी के बारे में सोच रहे थे. संजू ने नेट्स में काफी पसीना बहाया था. संकेत मिलने लगे थे कि संजू की प्लेइंग 11 में वापसी होगी. हालांकि, सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक पर पूरा भरोसा दिखाया है. उन्होंने कहा, ‘अभिषेक की फॉर्म के बारे में जो लोग चिंता कर रहे हैं, मुझे उनकी चिंता है. आप सभी को पता है कि जब वो बड़े शॉट खेलते हैं, तो क्या होता है. पिछले एक साल में उन्होंने हमें काफी मौकों पर बचाया है, अब हमारी बारी है.’
ये भी पढ़ें:- T20 WC: जसप्रीत बुमराह नहीं, टीम इंडिया के इस गेंदबाज ने उड़ाई SA की नींद, डी कॉक के बयान ने चौंकाया!










