T20 World Cup: घर पर खेलने के बावजूद टीम इंडिया पर भारी पड़ेगी साउथ अफ्रीका, SA खेमे से चेतावनी जारी!

Quinton De Kock on IND vs SA Clash: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज में आज धमाकेदार मैच होने वाला है. टीम इंडिया अपने घर पर खेल रही है. सभी को लग रहा है कि भारतीय टीम को इसका फायदा मिलेगा लेकिन साउथ अफ्रीका टीम के लिए अहमदाबाद में खेलना ज्यादा मददगार होगा. इसके पीछे का कारण क्विंटन डी कॉक ने बताया.

IND vs SA Clash

आज होगा बड़ा मुकाबला

Quinton De Kock on IND vs SA Clash: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब सुपर 8 स्टेज तक पहुंच चुका है. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मैच जीते और अब वो सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच खेलने वाले हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मैच होने जा रहा है. टीम इंडिया अपने घर पर खेल रही है, फिर भी साउथ अफ्रीका उन पर भारी पड़ सकती है. इसके पीछे का कारण अब खुद साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने बताया.

विज्ञापन

IND vs SA मैच से पहले क्विंटन डी कॉक का बड़ा बयान

अहमदाबाद भले ही टीम इंडिया का होमग्राउंड है लेकिन साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के चार में से तीन मैच यहां खेले और तीनों में उन्हें जीत मिली. उन्हें इस मैदान का अच्छे से अनुमान लग चुका है. साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का दावा है कि अहमदाबाद में खेलने का फायदा उन्हें भारत के खिलाफ जरूर मिलेगा. क्विंटन ने कहा, ‘हां, थोड़ी मदद जरूर मिलेगी. हमने इस मैदान एक मैच दिन में और एक मैच रात में खेला है. इसी वजह से हम परिस्थितियों को अच्छे से समझने लगे हैं.’

विज्ञापन

‘कोई टीम फेवरेट नहीं…’

साउथ अफ्रीका और भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में फैंस देखने की उम्मीद कर रहे हैं. इससे पहले सुपर 8 में ही उनकी भिड़ंत हो रही है. क्विंटन डी कॉक से साउथ अफ्रीका और भारत के ट्रॉफी जीतने के लिए फेवरेट होने पर सवाल किया गया. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कोई फेवरेट होता है. वर्ल्ड कप में एक समय आता है, जब फेवरेट होने का कोई अर्थ नहीं रहता. मैच कहीं से भी पलट सकता है.’

विज्ञापन

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने आगे कहा, ‘मैच दो-तीन ओवर में सिर्फ एक खिलाड़ी बदल सकता है. इसी वजह से मैं किसी को फेवरेट नहीं कहूंगा. हो सकता है कि दो-तीन लोग अच्छा क्रिकेट खेल रहे हो, इसका अर्थ ये नहीं कि उनकी टीम ही जीत जाएगी. यही टी20 वर्ल्ड कप की खासियत है.’

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2026: सुपर 8 में तिलक वर्मा के पास युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, छक्कों के मामले में निकल जाएंगे आगे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ