हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया को मिल गया दूसरा युवराज सिंह! ICC इवेंट में मचाता है धमाल

IND vs NZ: युवराज सिंह के संन्यास के बाद से ही भारतीय टीम उनके जैसे खिलाड़ी की तलाश कर रही थी। अब टीम इंडिया को बड़े मैचों का खिलाड़ी मिल चुका है, जो युवराज की तरह ही नंबर 4 पर बल्लेबाजी करता हुआ नजर आता है।

विज्ञापन
yuvraj singh and shreyas iyer

IND vs NZ: आईसीसी इवेंट्स में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े हीरो के रूप में युवराज सिंह सामने आते हैं। युवराज ने टी20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 में टीम इंडिया को जीत दिलाया था। युवराज के संन्यास के बाद से ही भारतीय टीम उनके जैसे खिलाड़ी की तलाश कर रही थी। अब टीम इंडिया को बड़े मैचों का खिलाड़ी मिल चुका है, जो युवराज की तरह ही नंबर 4 पर बल्लेबाजी करता हुआ नजर आता है।

युवराज सिंह का टीम इंडिया को मिला रिप्लेसमेंट 

दिग्गज युवराज सिंह आईसीसी इवेंट में भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ी होते थे। अब वो जिम्मेदारी नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर निभा रहे हैं। अय्यर ने पहले वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी धमाल मचा रहे हैं।

विज्ञापन

इन दोनों इवेंट में मिलाकर अय्यर ने 14 मैच की 14 पारियों में 61.81 की औसत से 680 रन बनाए हैं। इस दौरान अय्यर ने 2 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं। अय्यर 3 बार नाबाद भी लौटे हैं। अय्यर ने इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 2 अर्धशतक बनाए हैं। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 2 बार 75+ रन बना चुके हैं।

जिम्मेदारी के साथ खेलते हैं श्रेयस अय्यर 

भारतीय टीम के लिए नंबर 4 पर खेलते हुए युवराज सिंह ने कई मैच जीताएं हैं. अब श्रेयस अय्यर भी इस नंबर पर बल्लेबाजी करके कई मैच में टीम इंडिया को मुश्किल से निकल चुके हैं। अय्यर भी युवराज सिंह की तरह दोनों तरह से बल्लेबाजी कर सकते हैं। नंबर 4 पर युवराज सिंह के बाद टीम इंडिया को पहली बार मैच विनर खिलाड़ी मिला है।

विज्ञापन

अय्यर लगातार विकेट गिरने पर संभल कर बल्लेबाजी करते हैं और मौका पड़ने पर आसानी से बड़े शॉट भी खेल सकते हैं। अय्यर और युवराज सिंह में सिर्फ 2 अंतर नजर आते हैं। युवराज सिंह बल्ले के साथ ही साथ गेंद के साथ भी प्रभावी थे और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते थे। वहीं अय्यर गेंदबाजी नहीं करते हैं और दाएँ हाथ से बल्लेबाजी करते हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: श्रेयस अय्यर की धांसू फॉर्म का है हिटमैन से खास कनेक्शन, बीच मैदान पर हुआ बड़ा खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola