IND vs NZ: श्रेयस अय्यर की धांसू फॉर्म का है हिटमैन से खास कनेक्शन, बीच मैदान पर हुआ बड़ा खुलासा

IND vs NZ: टीम इंडिया एक समय मात्र 30 रनों पर ही 3 बड़े विकेट गंवा चुकी थी। उस समय अय्यर ने एक छोर संभाल कर टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला। इस बीच श्रेयस अय्यर की शानदार फॉर्म का हिटमैन से खास कनेक्शन सामने आ गया है।

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer

विज्ञापन

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े खेवनहार बनकर श्रेयस अय्यर सामने आए। टीम इंडिया एक समय मात्र 30 रनों पर ही 3 बड़े विकेट गंवा चुकी थी। उस समय अय्यर ने एक छोर संभाल कर टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला। इस बीच श्रेयस अय्यर की शानदार फॉर्म का हिटमैन से खास कनेक्शन सामने आ गया है। लाइव मैच के दौरान सबसे बड़ा खुलासा हुआ है।

श्रेयस अय्यर का हिटमैन कनेक्शन 

टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 30 रनों पर शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली का विकेट गंवा चुकी थी। ऐसे मौके पर नंबर 4 के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी संभाली और अक्षर पटेल के साथ 98 रनों की साझेदारी की। श्रेयस अय्यर ने इस पारी में 98 गेंद खेली और 79 रनों की अहम पारी खेली। जिसमें 4 चौके और 2 छक्के भी शामिल थे। अय्यर की बल्लेबाजी के दौरान दिखा की बल्ले पर हिटमैन लिखा हुआ है। हिटमैन टैग भारतीय क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम है। रोहित और अय्यर दोनों ही सीएट कंपनी का टैग अपने बल्ले पर लगाते हैं, ऐसे में उनकी इस खास पारी का रोहित कनेक्शन साफ है।

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं श्रेयस अय्यर 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से श्रेयस अय्यर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी। जिसके बाद से उन्होंने कुल 6 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें अय्यर ने कुल 4 अर्धशतक जड़ा है। पिछले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भी अय्यर ने 56 रनों की पारी खेली थी। अय्यर अपनी इसी फॉर्म को आगे भी बरकरार रखते हुए नजर आ रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी श्रेयस अय्यर का बल्ला खूब चलता है। वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में भी अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 105 रनों की शानदार पारी खेली थी। अय्यर को न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ रन बनाना बहुत ज्यादा पसंद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ