हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

PAK vs ENG: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, पहले मैच से बाहर हुआ पाकिस्तान का सबसे बड़ा दुश्मन खिलाड़ी

PAK vs ENG: पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम का सबसे अहम खिलाड़ी पहले मैच से बाहर हो गया है।

विज्ञापन

PAK vs ENG: 7 अक्टूबर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के लिए इंग्लैंड पाकिस्तान पहुंच चुकी है। हालांकि पहले मैच से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। स्टार खिलाड़ी और कप्तान बेन स्टोक्स पहले मैच में नहीं खेलेंगे। पहला मैच मुल्तान में खेला जाएगा। लेकिन स्टोक्स इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे। हैमस्ट्रिंग की समस्या की वजह से उन्हें पहले टेस्ट से बाहर कर दिया गया है।

द हंड्रेड में लगी थी चोट

स्टोक्स को द हंड्रेड लीग खेलने के दौरान चोट लगी थी। उन्हें बीच में ही बल्लेबाजी छोड़ रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। लेकिन वह चोट से अभी तक पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। स्टोक्स की गैरमौजूदगी में क्रिस वोक्स को मौका मिलने की उम्मीद है। उनके अलावा ब्रायडन कार्से को भी डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। उनकी गैरमौजूदगी में ओली पोप कप्तानी संभालेंगे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भी खेली गई 3 मैच की टेस्ट सीरीज में कप्तानी की थी। उनकी अगुवाई में इंग्लैंड ने 2-1 से सीरीज भी जीती थी। पोप बतौर कप्तान इंग्लैंड के लिए चौथे टेस्ट मैच में कप्तानी करेंगे।

स्टोक्स ने इंग्लैंड के ट्रेनिंग सेशन से पहले 45 मिनट सिम स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच के साथ शटल रन करते हुए देखे गए। उन्होंने नेट में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ खेला था। इसके अलावा उन्होंने थ्रो डाउन का भी सामना किया।

ईएसपीएन से बात करते हुए स्टोक्स ने कहा था कि वह अपनी वापसी को लेकर कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। माना जा रहा है कि स्टोक्स दूसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भाग लेंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड टीम का स्क्ववाड

बेन स्टोक्स (कप्तान), जो रूट, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्रेडन कारसे, जॉर्डन कॉक्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जोश हल, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जेमी स्मिथ, बेन स्टोन, क्रिस वोक्स

 

ये भी पढ़ें: पिता सहवाग की राह पर चला बेटा आर्यवीर, खेली शानदार पारी, इस टूर्नामेंट में कर दिया कमाल

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें