Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

‘कहां से सुपरस्टार है…’, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बाबर आजम को सरेआम लताड़ा

Babar Azam:पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल कर चुकी है. इसके बाद भी बाबर आजम की बल्लेबाजी की आलोचना हो रही है. पूर्व क्रिकेटर ने बाबर की जमकर क्लास लगाई है. उन्होंने सरेआम पाकिस्तानी बल्लेबाज को बेइज्जत किया है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 8, 2026 16:00

Babar Azam: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 7 फरवरी को पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत की. पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबला खेला. हालांकि नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दी. लेकिन अंत में पाकिस्तान ने मुकाबला केवल 3 गेंदें शेष रहते ही जीत लिया. बाबर आजम इस मैच में फ्लॉप हुए. वह नीदरलैंड्स जैसी टीम के खिलाफ भी अपने बल्ले से रंग नहीं जमा सके. ऐसे में अब पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बाबर आजम को सरेआम लताड़ा है. उन्होंने ये भी भविष्यवाणी की है कि बाबर आजम यूएसए के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर किए जा सकते हैं.

प्लेइंग 11 से बाहर होने की संभावना

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बासित अली ने अपने यू ट्यूब चैनल पर बाबर आजम की आलोचना की. उन्होंने प्लेइंग 11 पर कहा “मुझे ऐसा लग रहा है कि बाबर पाकिस्तान के अगले मैच में नहीं खेलेंगे। कोच माइक हेसन के चेहरे पर जो गुस्सा मैंने देखा… मुझे नहीं लगता कि वह अगले मैच में बाबर को नंबर 4 पर फिर से खिलाएंगे.

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा “अगर आप बाबर आजम को वनडे या टेस्ट में सुपरस्टार कहते हैं, तो शायद मैं सहमत हो जाऊं. लेकिन टी20 में? कहां से सुपरस्टार है? एक बल्लेबाज जो अपनी नियमित बल्लेबाजी पोजीशन छोड़कर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आता है, और मैनेजमेंट को यह भी नहीं बता सकता कि वह चौथे नंबर का बल्लेबाज नहीं है! क्या बाबर को यह बात नहीं पता?

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव बने T20I के असली किंग! कोहली के ‘विराट’ रिकॉर्ड को ध्वस्त कर रच डाला इतिहास

---विज्ञापन---

बाबर आजम की खराब बल्लेबाजी

नीदरैलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान 149 रनों का पीछा कर रही थी. ऐसे में बाबर आजम पाक की ओर से नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे. उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की और 18 गेंदों में महज 15 रन बनाए थे. नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान का जीतना अंत में मुश्किल हो गया था. लेकिन फहीम अशरफ ने 11 गेंदों में 29 रन बनाकर पाकिस्तान की जीत सुनिश्चित की. पाकिस्तान दूसरा मुकाबला 10 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी.

ये भी पढ़ें: ‘मियां तैयार हो जाओ’, सूर्या के इस मास्टरस्ट्रोक ने जिताया मैच! सिराज ने बताया अचानक कैसे हुई टीम में एंट्री

First published on: Feb 08, 2026 04:00 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.