Asia Cup 2025: अलग समय पर होगा UAE vs OMAN मैच, 15 सितंबर को डबल धमाल के लिए रहें तैयार

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में 15 सितंबर को 2 मैच देखने को मिलेंगे। पहला मुकाबला यूएई और ओमान और दूसरा मैच श्रीलंका और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। दोनों मुकाबले अलग-अलग समय पर खेले जाएंगे।

UAE vs OMAN Asia Cup 2025

UAE vs OMAN Asia Cup 2025

विज्ञापन

Asia Cup 2025 UAE vs OMAN: एशिया कप 2025 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। ग्रुप-ए के इस मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सुपर-4 की तरफ एक मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगी। वहीं 15 सितंबर को एशिया कप 2025 में डबल धमाका देखने को मिलेगा। सोमवार 15 सितंबर को एशिया कप 2025 में 2 मुकाबले खेले जाएंगे। ये दोनों मैच अलग-अलग समय पर खेले जाएंगे।

कब, कहां खेला जाएगा यूएई बनाम ओमान मैच?

एशिया कप 2025 में 15 सितंबर को पहला मुकाबला यूएई और ओमान के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा। इस मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी। अभी तक इन दोनों टीमों ने इस टूर्नामेंट में 1-1 मुकाबला है और दोनों टीमों को हार का सामना करना पड़ा है। जहां यूएई को टीम इंडिया के हाथों पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं ओमान को पहले मैच में पाकिस्तान ने हराया था। अब दोनों टीमों की नजरें एशिया कप 2025 की पहली जीत पर टिकी हैं।

विज्ञापन

श्रीलंका और हांगकांग के बीच होगा दूसरा मैच

15 सितंबर को एशिया कप 2025 में दूसरी मुकाबला श्रीलंका और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। श्रीलंका बनाम हांगकांग मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। हांगकांग के लिए अभी तक ये टूर्नामेंट बेहद खराब रहा है टीम को अपने शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद हांगकांग की टीम सुपर-4 की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है।

वहीं श्रीलंका ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराकर जीत के साथ एशिया कप 2025 का शानदार आगाज किया है। ऐसे में श्रीलंका की नजरें अब हांगकांग को हराकर सुपर-4 की तरफ एक मजबूत कदम बढ़ाने पर होगी। श्रीलंका ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। जिसके चलते 2 अंक के साथ श्रीलंका पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ