Asia Cup 2025, IND vs PAK: दुबई में इतना टारगेट है जीत की 'गारंटी'! चेज करने में पाकिस्तान की हालत पतली होना तय

Asia Cup 2025, IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच पर सबकी नजर है. सवाल ये है कि दुबई की पिच पर कितने रन जीत की गारंटी हैं. आइए इस सवाल का जवाब हम कुछ आकंड़ों के साथ समझते हैं.

Asia Cup 2025, IND vs PAK

Asia Cup 2025, IND vs PAK

Asia Cup 2025, IND vs PAK: एशिया कप 2025 में आज दुबई के मैदान पर सबसे बड़ा मुकाबला खेलना जाना है. जब रात 8 बजे से भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी तो रोमांच डबल होगा. सबसे बड़ा सवाल यही है कि आज मैदान कौन मारेगा? मतलब जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा? इस सवाल का जवाब तो मैच के रिजल्ट से मिलेगा, लेकिन उससे पहले हम आपके लिए एक ऐसा आंकड़ा लेकर आए हैं, जो ये बताता है कि इस मैदान पर कौन सी टीम बाजी मार सकती है. इसमें टॉस का अहम रोल होगा. जी हां, अगर यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करके बोर्ड पर बढ़िया रन लगा दे तो उसकी जीत पक्की होने के 90 फीसदी चांस होंगे.

विज्ञापन

बढ़िया रन से आप ये जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर कितने रन? मतलब जीत के लिए कितना टोटल बनाना होगा? इसे जानने के लिए हमने दुबई क्रिकेट स्टेडियम का इतिहास खंगाला तो वो आंकड़ा निकल कर आया जो इस मैदान पर जीत की गारंटी हो सकता है. ये आंकड़ा है 185 रन है. इतिहास में इस मैदान पर 185 रन कोई भी टीम चेज नहीं कर पाई. नीचे हम जानते हैं टॉप 5 टोटल, जो अब तक यहां चेज हुए हैं.

विज्ञापन

दुबई क्रिकेट स्टेडियम में T20I में सबसे सफल रन चेज

  • 184/8 (टारगेट 184)- श्रीलंका ने बांग्लादेश को 2 विकेट से हराया (2022)
  • 182/5 (टारगेट 182)- पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया (2022)
  • 183/5 (टारगेट 180)- अफगानिस्तान ने UAE को 5 विकेट से हराया (2016)
  • 177/5 (टारगेट 177)- ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया (2021)
  • 174/4 (टारगेट 174)- श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया (2022)

184 रन है सबसे बड़ा सफल रन चेज

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सबसे सफल रन चेज 184 का है, जिसे साल 2022 में श्रीलंका ने किया था. उसने बांग्लादेश के खिलाफ यह टारगेट एकतरफा अंदाज में सिर्फ 2 विकेट खोकर कर लिया था. यहां आज तक कभी भी T20I में 185 या उससे ज्यादा रनों का टारगेट चेज नहीं हुआ है. इसका मतलब ये है हुआ कि अगर आज टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए यहां 190 रन बना दिए तो इसे चेज करने में पाकिस्तानी का हालत पतली होना तय है.

विज्ञापन

जीत की गारंटी हैं इतने रन

185-190 का आंकड़ा इस मैदान पर जीत की गारंटी माना जाता है. जिस भी टीम ने यहां पहले खेलते हुए इतना टोटल बना लिया तो उसकी जीत के चांस लगभग 90-100 प्रतिशत हो जाएंगे.

विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए कितना टारगेट काफी रहेगा?

मान लीजिए अगर टीम इंडिया पहले बैटिंग करती है तो पाकिस्तान के खिलाफ कितना टारगेट काफी रहेगा? दुबई की पिच वैसे ही स्पिन के लिए मदद देती है. यहां तेज गेंदबाजों का भी जलसवा दिखाता है, जबकि बल्लेबाज स्ट्रगल करते हैं. टीम इंडिया के पास वर्ल्ड नंबर 1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल और वरुण जैसे स्टार स्पिनर हैं. इन दिग्गजों के सामने सामने पाकिस्तान के लिए 185 रन का टारगेट चेज करना बहुत मुश्किल होगा.

सुपर-4 में एंट्री किसकी होगी?

भारत-पाकिस्तान का यह मैच सुपर 4 के लिहाज से अहम है. जो भी टीम जीतेगी उसकी सुपर 4 में एंट्री पक्की हो जाएगी. ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों टीमों पहला मैच जीतकर आ रही हैं.

विज्ञापन

दुबई की पिच रिपोर्ट रिपोर्ट और आंकड़े जान लीजिए

दुबई के मैदान पर टी20 में पारी का औसत स्कोर 145 रन है, जबकि दूसरी पारी में ओस आने पर यह चेज जाता है. यहां पहले बैटिंग करते हुए जीतने वाली टीमों का औसत स्कोर 162 रन है, पिछले 10 साल में यह स्कोर बढ़कर 165 पर पहुंच गया. मतलब टॉस जीतकर कप्तान यहां पहले बैटिंग करना पसंद करेंगे. 160 प्लस स्कोर जीत की दहलीज माना जाता है. इस मैदान पर अब तक 95 टी-20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं, जिनमें 46 में पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है, जबकि 48 में टारगेट चेज करने वाली टीम जीती है. 1 मुकाबला टाई रहा है. आखिरी के कुछ सालों में यहां पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने ज्यादा जीत दर्ज की हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ