23 करोड़ी खिलाड़ी भी नहीं रोक सका अर्जुन तेंदुलकर का तूफान, गोवा के सामने MP का सरेंडर

Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह गोवा की ओर से खेल रहे हैं. 2 दिसंबर को उन्होंने घातक गेंदबाजी की और मध्य प्रदेश के खिलाफ समा बांध दिया. उन्होंने 23 करोड़ी खिलाड़ी को भी अपनी गेंदबाजी के आगे टिकने नहीं दिया.

cricket News - 2025-12-02T200321.288
विज्ञापन

Arjun Tendulkar: आईपीएल 2026 से पहले अर्जुन तेंदुलकर शानदार फॉर्म में हैं. हालांकि वह आगामी आईपीएल सीजन मुंबई के लिए नहीं बल्कि लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे. अर्जुन पहली बार एलएसजी का हिस्सा बने हैं. इन दिनों वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में गोवा के लिए कमाल कर रहे हैं. 2 दिसंबर को खेले गए मुकाबले में अर्जुन ने मध्यप्रदेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. उनकी धारदार गेंदबाजी के आगे 23 करोड़ी खिलाड़ी भी नहीं बच सका.

अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाजी

अर्जुन ने मध्य प्रदेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. उनकी घातक गेंदबाजी देखने को मिली. अर्जुन ने एमपी के खिलाफ 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वह गोवा की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे. उन्होंने सबसे पहले सलामी बल्लेबाज शिवांग कुमार को डक पर चलता किया. इसके बाद अंकुश सिंह को उन्होंने 3 रनों पर आउट किया.

विज्ञापन

इसके बाद वेंकटेश अय्यर को भी उन्होंने अपना शिकार बनाया, जो आईपीएल 2025 ऑक्शन में 23 करोड़ रुपये में केकेआर के लिए बिके थे. अर्जुन की गेंदबाजी के आगे अय्यर भी नहीं टिक सके. उन्होंने 13 गेंदों में 6 रन बनाए. अर्जुन ने 4 ओवर में 36 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए. इससे पहले उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ भी 3 विकेट लिए थे.

गोवा ने जीता मुकाबला

मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे. एमपी की ओर से सबसे ज्यादा रन हरप्रीत सिंह ने बनाए. उन्होंने 52 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली थी. वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए गोवा 18.3 ओवर में 171/3 रनों पर सिमट गई. गोवा की ओर से सुयश प्रभुदेसाई ने नाबाद 50 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 75 रनों की पारी खेली, जबकि अभिनव तेजराणा ने 33 गेंदों में 55 रन बनाए.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ