IND vs SA: कब-कहां देखें भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच, नहीं करने होंगे एक भी रुपये खर्च

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है. भारत दूसरे मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. आइए मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग पर एक नजर डालते हैं.

cricket News - 2025-12-02T151344.056

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला गया था. भारत ने 17 रनों से जीत हासिल कर सीरीज पर 1-0 की बढ़त बना ली है. अब दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को खेला जाएगा. इस मुकाबले को आप कब-कहां और कैसे देख सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1 बजे होगा.

विज्ञापन

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर टेलीकास्ट होगा. इसके अलावा जियोहॉटस्टार एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में उपलब्ध होगी. इसके अलावा आप न्यूज 24 वेबसाइट पर भी मुकाबले के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं.

पिच रिपोर्ट पर एक नजर

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर में भारतीय टीम ने अब तक एक वनडे मैच खेले हैं. भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था. इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. इसके अलावा ये मीडियम स्कोरिंग ग्राउंड है.

विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़/ऋषभ पंत, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

साउथ अफ्रीका: रियान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डि जॉर्जी/ब्रिट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, ओटेनिल बार्टमैन.

विज्ञापन

दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत: केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मारक्रम, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, मार्को यानसन, टोनी डी जॉर्जी , रुबिन हरमन, ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ