IPL 2025 SRH vs PBKS: आईपीएल 2025 के 27वें मैच में अभिषेक शर्मा की आंधी देखने को मिली। सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए इस मैच में अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया। इस मैच से पहले सीजन-18 में अभिषेक खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और उनके बल्ले से एक भी छक्का नहीं निकला था, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ एक ही पारी से इस युवा बल्लेबाज ने तहलका मचा दिया। वहीं अपने पहले आईपीएल शतक को अभिषेक शर्मा ने 2 खास लोगों को डेडिकेट किया।
अभिषेक ने किसको डेडिकेट किया अपना शतक?
अभिषेक को उनकी इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। मैच के बाद बोलते हुए अभिषेक ने बताया “यह बहुत खास था और मैं सोच रहा था कि मैं हार का सिलसिला तोड़ना चाहता हूं, एक खिलाड़ी और एक युवा खिलाड़ी के तौर पर यह बहुत कठिन था, लेकिन टीम का मूड बहुत अच्छा था। स्पेशल मेंशन युवी पाजी , मैं उनसे बात कर रहा हूं और सूर्यकुमार यादव का भी धन्यवाद। मैं उनके संपर्क में हूं और वे मेरे लिए हमेशा मौजूद रहे हैं।”
आगे उन्होंने बताया कि “किसी भी खिलाड़ी के लिए उस फॉर्म से गुजरना आसान नहीं है। टीम और कप्तान की रणनीति, बल्लेबाजों को बहुत सरल संदेश, हालांकि मैं अच्छा नहीं कर रहा था। ट्रैविस के साथ बात हुई और यह हम दोनों के लिए एक खास दिन था। मैं विकेट के पीछे कभी कुछ नहीं खेलता, मैं कुछ शॉट आजमा रहा था क्योंकि मैं इस विकेट के आकार और उछाल के कारण कुछ शॉट बनाना चाहता था।”
40 गेंदों पर जड़ा शतक
इस मैच में अभिषेक शर्मा ने महज 40 गेंदों पर अपना शतक जड़ा। मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक ने 55 गेंदों पर 141 रन की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में अभिषेक ने 14 चौके और 10 शानदार छक्के लगाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक 256.36 का था।
ये भी पढ़ें:- SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद की Points Table में लंबी छलांग, आखिरी पायदान से मिली मुक्ति
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
50 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines