New OTT Releases: 2 से 8 नवंबर तक, OTT पर तहलका मचाने आ रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज; देखें लिस्ट

New OTT Releases: ओटीटी पर इस हफ्ते मनोरंजन का डबल डोज मिलने वाला है. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.

New OTT Releases
1 / 8
ओटीटी पर गदर मचाने आ रहीं ये फिल्में-सीरीज (pic credit- imdb/ai)

New OTT Releases: 2 नवंबर से 8 नवंबर तक ओटीटी पर मनोरंजन का तहलका मचने वाला है. नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जी5 पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें आपको सस्पेंस, थ्रिलर और कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इन फिल्मों को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी फैंस को इन फिल्मों और सीरीज की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

ए डॉग्स परफेक्ट क्रिसमस

ए डॉग्स परफेक्ट क्रिसमस2 / 8

इस फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म 4 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म में फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा. वीकेंड पर आप इस फिल्म को अपनी फैमिली के साथ देख सकते हैं. वहीं इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें डेनिस क्वैड, मिलो वेंटिमिग्लिया, ब्रुक लीना जॉनसन, जेनिफर टिली और मैरी स्टीनबर्गन लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

टेकन: नताली हॉलोवे

टेकन: नताली हॉलोवे3 / 8

'टेकन: नताली हॉलोवे' एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है. ये भी 4 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज में क्राइम से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वहीं इस सीरीज के 3 पार्ट्स हैं और इसे आप वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस सीरीज की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है.

द ग्रेटेस्ट

द ग्रेटेस्ट4 / 8

8 एपिसोड्स की ये सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज को 4 नवंबर से आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस सीरीज को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस सीरीज की कहानी मशहूर मुक्केबाज मुहम्मद अली के करियर पर आधारित है. वहीं इस सीरीज में जालन बेस्ट ने मुहम्मद अली का किरदार निभाया है.

विज्ञापन

दिलवाली दिवाली

दिलवाली दिवाली5 / 8

ये फैमिली ड्रामा फिल्म 5 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. रितेश मेनन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है. वहीं इस फिल्म को आप दिवाली के मौके पर अपनी फैमिली के साथ घर में बैठकर देख सकते हैं. इस फिल्म में मिहिर आहूजा, मनोज पाहवा, नीलू कोहली और ऑरा भटनागर लीड रोल में हैं.

ब्लैक डव्स सीजन 2

ब्लैक डव्स सीजन 26 / 8

इस जासूसी थ्रिलर सीरीज का दूसरा सीजन 5 नवंबर को रिलीज होने जा रहा है. वहीं ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. 6 एपिसोड्स की इस सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें कीरा नाइटली और बेन व्हिशॉ लीड रोल में हैं. इस सीरीज में जासूसी से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

हैवान

हैवान7 / 8

सैफ अली खान और अक्षय कुमार स्टारर 'हैवान' सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है. इस फिल्म को आप 6 नवंबर से सोनी लिव पर देख सकते हैं. इस फिल्म में सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. फैंस को इस फिल्म की ओटीटी का बेसब्री से इंतजार था. अब जो लोग इसे सिनेमाघरों में नहीं देख सके वो अब इसे ओटीटी पर देख सकते हैं.

नूरू कोडी वानाविल

नूरू कोडी वानाविल8 / 8

ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है. इस फिल्म को आप 6 नवंबर से जी5 पर देख सकते हैं. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें हरीश कल्याण और सिद्धि इदनानी लीड रोल में हैं. इस फिल्म की कहानी इमोशनल रोमांटिक एंगल से जुड़ी हुई है. वीकेंड पर आप इस फिल्म को बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन