Vidura Niti: TCS के मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। मानव शर्मा ने अपनी मौत से पहले वीडियो में जो बयान दिया है, उससे पता चलता है कि उन्होंने पत्नी से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। मानव शर्मा की आत्महत्या को जायज करार नहीं दे सकते हैं, लेकिन इससे यह बात जरूर सामने आती है, जिस वजह से वे पत्नी से पीड़ित थे, वह कोई एक-हफ्ते की बात नहीं थी। इस समस्या की बुनियाद काफी दिनों पहले से पड़ चुकी थी।
कहीं जिंदगी जहर न बन जाए
आपको बता दें कि पति-पत्नी के संबंधों को लेकर आज से हजारों सालों पहले महाभारत काल में महात्मा विदुर ने एक बड़ा नायाब समाधान दे दिया था कि जब पत्नी से नहीं पट पा रहा हो, पत्नी के स्वभाव के कारण उपजी समस्या जब पति संभाल पाने में सक्षम नहीं हो पा रहा है, तो ऐसे रिश्तों में दूरी बना लेनी चाहिए, वो भी वक्त रहते ताकि रिश्तों में आई कड़वाहट से जिंदगी जहर न बन जाए।
ये भी पढ़ें: Theory of Karma: सावधान! बकाया मत छोड़ें ये 3 चीजें, वरना अगले जन्म में भी चुकाना पड़ेगा कर्ज!
इन 3 को समय रहते कर दें त्याग
हमारे जीवन में कुछ रिश्ते कभी-कभी ऐसे हो जाते हैं, जो हमें सुख देने के बजाय दुख देने लगते हैं। इसे लेकर विदुर नीति कहती है कि ऐसे लोगों से जितना जल्दी हो सके, दूर हो जाना ही बेहतर होता है, नहीं यह जान की आफत बन सकती है। आइए जानते हैं किन लोगों से दूरी बनाना लिए लाभदायक रहेगा।
शक्की और झगड़ालू पत्नी
अगर पत्नी हमेशा शक करती है, छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती है और घर में अशांति का माहौल बना देती है, तो उससे अलग हो जाना ही अच्छा होता है। विदुर नीति कहती है कि ऐसी पत्नी जीवन में सुख नहीं बल्कि सिर्फ तनाव और क्लेश ही लाती है। इसलिए समय रहते सही निर्णय लेना जरूरी होता है।
खराब चरित्र वाला गुरु
गुरु वह होता है जो सही राह दिखाता है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति बिना शिक्षा और ज्ञान के गुरु बना बैठा है, नशे की लत में डूबा रहता है और अपशब्द बोलता है, तो वह गुरु के नाम पर कलंक है। विदुर नीति कहती है कि ऐसे गुरु से तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए, क्योंकि वह आपको सफलता के बजाय पतन की ओर धकेल देगा।
दुष्ट और स्वार्थी भाई
आचार्य चाणक्य के अनुसार, ऐसे भाई-बंधु जो न तो आपको स्नेह देते हैं और न ही आपका सम्मान करते हैं, वे व्यर्थ हैं। संकट के समय ऐसे लोग मुंह मोड़ लेते हैं और आपकी सहायता करने के बजाय आपको अकेला छोड़ देते हैं। इसलिए ऐसे रिश्तों को खत्म कर देना ही बुद्धिमानी है।
विदुर नीति और चाणक्य दोनों ही हमें सिखाते हैं कि जीवन में ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए जो आपके मन की शांति और सफलता में बाधा डालते हैं। सही निर्णय लेकर अपने जीवन को सुखद और सफल बनाएं।
ये भी पढ़ें: Kapoor ke Totke: जिंदगी की इन 5 परेशानियों से दूर रखता है कपूर, ऐसे करें इस्तेमाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
4 mins agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
17 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
19 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
21 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
1 day agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
2 days agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines