---विज्ञापन---

Religion angle-right

Kapoor ke Totke: जिंदगी की इन 5 परेशानियों से दूर रखता है कपूर, ऐसे करें इस्तेमाल

Kapoor ke Totke: लाल किताब और तंत्र शास्त्र में कपूर से जुड़े कई प्रभावी उपाय बताए गए हैं, जो जीवन में सुख-समृद्धि लाने में सहायक माने जाते हैं। यहां हम कपूर के 5 सरल टोटकों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मान्यता है कि वे जीवन की 5 बड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद करते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Kapoor ke Totke: हिन्दू धर्म में कपूर का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इसे पूजा-पाठ, आरती, यज्ञ और हवन में अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाता है। इसके पीछे कई आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और धार्मिक कारण हैं। विज्ञान भी मानता है कपूर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जो पूजा स्थल को शुद्ध और पवित्र बनाती है। भगवान की आरती में कपूर का उपयोग करने से भक्त का समर्पण और श्रद्धा प्रकट होती है। हिन्दू शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि किसी भी देवी-देवता की आरती या हवन बिना कपूर के अधूरा रहता है।

लाल किताब और तंत्र शास्त्र के ग्रंथों में कपूर के कई टोटके बताए गए हैं, जो जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं। यहां कपूर के 5 आसान टोटके बताए गए हैं, जिसके बारे में मान्यता है कि ये जिंदगी की 5 परेशानियों से दूर रखता है। आइए जानते हैं, कपूर के इन 5 टोटकों के बारे में कि इसके इस्तेमाल का सही तरीका क्या है?

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Theory of Karma: सावधान! बकाया मत छोड़ें ये 3 चीजें, वरना अगले जन्म में भी चुकाना पड़ेगा कर्ज!

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए कपूर

हर रात सोने से पहले घर के मुख्य द्वार और तिजोरी के पास कपूर जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन संबंधी बाधाएं दूर होती हैं। मान्यता है कि यह उपाय महालक्ष्मी जी को प्रसन्न करता है।

---खबर नीचे जारी है---

गृहक्लेश खत्म करने के लिए कपूर

घर में रोजाना सुबह और शाम कपूर जलाकर पूरे घर में उसकी धूनी दें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और आपसी मतभेद कम होते हैं। घर के सदस्यों में प्रेम बढ़ता है और सुख-शांति बनी रहती है।

बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव

कपूर के तेल की कुछ बूंदें पानी में डालकर पोछा लगाएं। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और बुरी नजर का असर कम होता है। छोटे बच्चों को नजर दोष से बचाने के लिए उनके आसपास कपूर जलाकर उसकी धूनी दी जा सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

विवाह में आ रही रुकावटें दूर करने के लिए कपूर

कपूर और लौंग को एक साथ जलाकर भगवान शिव और माता पार्वती के सामने अर्पित करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं और योग्य जीवनसाथी मिलने की संभावना बढ़ती है। यह उपाय हर शुक्रवार को करना शुभ माना जाता है।

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के लिए कपूर

सोने से पहले कपूर जलाकर कमरे में रख दें, जिससे वातावरण शुद्ध होता है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम होती हैं। सांस की समस्या या जुकाम हो तो कपूर की हल्की धूनी लें या कपूर के तेल की कुछ बूंदें रूमाल पर लगाकर सूंघें। इससे बंद नाक खुल जाती है और आराम मिलता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:  Vidura Niti: महात्मा विदुर की इन 3 सलाह को अपनाने से सफलता तय, बढ़ता है बैंक बैलेंस!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 01, 2025 06:59 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola