Vastu Tips: खाना खाते समय की गई गलतियों से हो सकते हैं बर्बाद, जानें खाने-परोसने के वास्तु नियम

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में सभी छोटी-बड़ी चीजों से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में बताया गया है. खाना खाने और खाना परोसने से जुड़े वास्तु नियमों का पालन करना जरूरी होता है वरना आपको नुकसान हो सकता है.

Vastu Tips

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में सभी चीजों की दिशा और दशा का खास महत्व होता है. घर का वास्तु सही होने और सभी वास्तु नियमों का पालन करने पर घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. अगर वास्तु से जुड़ी गलतियां करते हैं तो इससे सेहत और आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है. इसके कारण आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप खाना खाने के दौरान कुछ गलतियां करते हैं तो मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. इन सभी समस्याओं के कारण इंसान बर्बाद हो सकता है.

खाना खाने से जुड़े वास्तु नियम

खाना खाने के लिए सही दिशा में बैठना बहुत ही जरूरी होता है. खाना खाते समय पूर्व दिशा में मुख करके बैठना सबसे अच्छा माना जाता है. इस दिशा में मुख करके खाने से सूर्य की ऊर्जा मिलती है. उत्तर दिशा में मुख करके खाने से शुभ फल मिलते हैं. पश्चिम दिशा में मुख करके खाने से सामान्य लाभ मिलते हैं. आपको कभी भी दक्षिण दिशा में मुंख करके नहीं खाना चाहिए यह दिशा अशुभ होती है. इसके साथ ही हमेशा शांत मन से खाना खाना चाहिए. खाना दाएं हाथ से खाना चाहिए. खाना कभी भी थाली में छोड़ना नहीं चाहिए.

विज्ञापन

खाना परोसने से जुड़े वास्तु नियम

खाने की थाली में बीच में चवाल, पुलाव या हलवा रखना चाहिए. थाली में दाईं ओर खीर रखनी चाहिए. बाईं ओर नींबू, अचार, चटनी, रायता, सब्जी और दाल इन चीजों को रखें. इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि, तीन रोटी कभी भी थाली में रखकर न दें. एक-साथ तीन रोटी परोसना सही नहीं होता है. इसके साथ ही रोटी हमेशा किसी दूसरी प्लेट में रखकर परोसे हाथ से रोटी नहीं देनी चाहिए. खाना हमेशा जमीन पर आसन बिछाकर स्वच्छ स्थान पर बैठकर खाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ