Vaishakh Month 2026 Date, Niyam & Upay: चैत्र माह के बाद वैशाख मास का आरंभ होता है, जो कि हिंदू नववर्ष का दूसरा महीना है. इस महीने को महापुण्यदायी माना जाता है, जिस दौरान विशेषतौर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. साथ ही पवित्र नदियों में स्थान और गरीबों को दान देने से पुण्य मिलता है. पंचांग के अनुसार, इस बार 2 अप्रैल 2026 की सुबह 7 बजकर 42 मिनट से 3 अप्रैल 2026 की सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी.
उदयातिथि की मानें तो आज 3 अप्रैल 2026 से वैशाख माह की शुरुआत हो गई है, जिसका समापन 1 मई 2026 को होगा. चलिए अब जानते हैं वैशाख माह के नियम और उपायों के बारे में.
वैशाख माह में क्या करें और क्या नहीं?
- भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की नियमित रूप से पूजा करें.
- देवी तुलसी की पूजा करने के बाद उनके सामने घी का दीपक जरूर जलाएं.
- गरीबों को दान दें और उनकी सहायता करें.
- कांसे के बर्तन में खाना न खाएं.
- सूर्योदय के बाद न सोएं.
- तामसिक भोजन और मांस-मदिरा का सेवन न करें.
- जल की बर्बादी न करें.
- नकारात्मक चीजों से दूर रहें और किसी भी व्यक्ति से झगड़ा न करें.
- तेल मालिश करने से बचें.
- दोपहर में सोने से बचें.
- रात में झूठे बर्तन रसोई में न छोड़ें.
ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी
वैशाख माह के उपाय
- पूरे महीने देवी तुलसी की पूजा करें और पौधे में नियमित रूप से पानी डालें. ऐसा करने से आपको पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है.
- पापों से मुक्ति पाने के लिए राहगीरों को पानी पिलाएं और दान करें.
- सुखी जीवन के लिए भगवान सूर्य की उपासना करें और उन्हें जल अर्पित करें.
- मानसिक शांति के लिए विष्णु जी और देवी लक्ष्मी की पूजा करें. साथ ही सुबह-शाम मंत्र जाप करें.
- घर की शांति के लिए रोजाना मुख्य द्वार के पास घी का दीपक जलाएं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.










