Vaishakh Month 2026: महापुण्यदायी वैशाख माह शुरू, जानें इस महीने क्या करें क्या नहीं और किन उपायों से चमकाएं किस्मत

Vaishakh Month 2026 Start And End Date, Niyam & Upay: आज 3 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जिसके कारण आज से ही वैशाख मास का आरंभ हो रहा है. यहां पर आप जान सकते हैं इस महीने के नियम, उपाय और समापन की तिथि आदि के बारे में.

Vaishakh Month 2026

Credit- Meta AI

Vaishakh Month 2026 Date, Niyam & Upay: चैत्र माह के बाद वैशाख मास का आरंभ होता है, जो कि हिंदू नववर्ष का दूसरा महीना है. इस महीने को महापुण्यदायी माना जाता है, जिस दौरान विशेषतौर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. साथ ही पवित्र नदियों में स्थान और गरीबों को दान देने से पुण्य मिलता है. पंचांग के अनुसार, इस बार 2 अप्रैल 2026 की सुबह 7 बजकर 42 मिनट से 3 अप्रैल 2026 की सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी.

विज्ञापन

उदयातिथि की मानें तो आज 3 अप्रैल 2026 से वैशाख माह की शुरुआत हो गई है, जिसका समापन 1 मई 2026 को होगा. चलिए अब जानते हैं वैशाख माह के नियम और उपायों के बारे में.

विज्ञापन

वैशाख माह में क्या करें और क्या नहीं?

  • भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की नियमित रूप से पूजा करें.
  • देवी तुलसी की पूजा करने के बाद उनके सामने घी का दीपक जरूर जलाएं.
  • गरीबों को दान दें और उनकी सहायता करें.
  • कांसे के बर्तन में खाना न खाएं.
  • सूर्योदय के बाद न सोएं.
  • तामसिक भोजन और मांस-मदिरा का सेवन न करें.
  • जल की बर्बादी न करें.
  • नकारात्मक चीजों से दूर रहें और किसी भी व्यक्ति से झगड़ा न करें.
  • तेल मालिश करने से बचें.
  • दोपहर में सोने से बचें.
  • रात में झूठे बर्तन रसोई में न छोड़ें.

ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी

वैशाख माह के उपाय

  • पूरे महीने देवी तुलसी की पूजा करें और पौधे में नियमित रूप से पानी डालें. ऐसा करने से आपको पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है.
  • पापों से मुक्ति पाने के लिए राहगीरों को पानी पिलाएं और दान करें.
  • सुखी जीवन के लिए भगवान सूर्य की उपासना करें और उन्हें जल अर्पित करें.
  • मानसिक शांति के लिए विष्णु जी और देवी लक्ष्मी की पूजा करें. साथ ही सुबह-शाम मंत्र जाप करें.
  • घर की शांति के लिए रोजाना मुख्य द्वार के पास घी का दीपक जलाएं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ