Swapna Shastra: सपनों को लोग असल जिंदगी से जोड़कर देखते हैं. सोते समय आने वाले सपने भविष्य से जुड़े कई संकेत देते हैं. स्वप्न शास्त्र में सांप के सपनों के बारे में बताया गया है. कई लोग सपने में सांप देखते हैं. लोग इसे अशुभ या शुभ मान लेते हैं. हालंकि, सपने में सांप का दिखना शुभ-अशुभ दोनों संकेत देता है. सपने में किस स्थिति में सांप देखना कैसा होता है चलिए इसके बारे में जानते हैं.
इन स्थितियों में सपने में सांप देखना होता है शुभ
- आप सपने में शिवलिंग पर लिपटा हुआ सांप देखते हैं या मंदिर में सांप देखते हैं, तो यह शुभ और अच्छा माना जाता है. यह आपके अटके हुए काम पूरे होने का संकेत होता है.
- सपने में खुद को सांप को मारते हुए देखना शत्रुओं पर विजय की ओर इशारा करता है. यह सपना शुभ माना जाता है.
ये भी पढ़ें – Solar Eclipse 2026: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? जानिए सूतक काल, ग्रहण समय और भारत में दिखेगा या नहीं
- सपने में चमकीला, सुनहरा या सफेद सांप को देखना शुभ होता है. यह भाग्य का द्वार खुलने का संकेत होता है. इसका अर्थ है कि, आपको पूर्वजों का आशीर्वाद मिलेगा.
- सपने में सांप को फन उठाए हुए देखना शुभ होता है. यह संपत्ति का लाभ मिलने की ओर इशारा करता है.
सपने में इस प्रकार सांप देखना होता है अशुभ
- आप सपने में सांप को पीछा करते हुए देखते हैं, तो यह अशुभ माना जाता है. सपने में सांप आपके पीछे पड़ा है और आप दौड़ रहे हैं, तो यह तनाव और भविष्य में आने वाली मुश्किलों की ओर संकेत करता है.
- सांप का डंसना बेहद अशुभ माना जाता है. इस प्रकार का सपना आना अच्छा नहीं माना जाता है. ऐसा सपना जीवन में मुश्किलों और धन हानि की ओर इशारा करता है.
ये भी पढ़ें – Puja Path Tips: घर के मंदिर में एक ही भगवान की दो तस्वीर रखना होता है अशुभ? जानिए पूजा पाठ के नियम
- आप सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखते हैं, तो यह अच्छा नहीं होता है. सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखना किसी कानूनी मामले में या विवाद में फंसने का संकेत देता है.
- आपको बार-बार सांप का सपना आता है, तो यह पितृ दोष का कारण हो सकता है. इसका अर्थ है कि, पितृ आपसे नाराज हैं.
ये भी पढ़ें – Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को क्यों कहते हैं बुढ़वा मंगल? महाभारत से है इसका कनेक्शन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
5 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
7 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
7 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
8 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
11 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
13 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines