Puja Path Tips: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को लेकर कई नियमों के बारे में बताया गया है. घर के मंदिर में पूजा के दौरान कई बातों का ध्यान रखना होता है. इसके अलावा घर के मंदिर की दिशा और दशा को लेकर कई नियम बताए गए हैं. मंदिर में भगवान की प्रतिमा को रखने को लेकर मान्यता है कि, एक भगवान की एक ही प्रतिमा होनी चाहिए. एक ही देवी या देवता की दो प्रतिमा घर के मंदिर में रखना अच्छा नहीं माना जाता है. आइये इसके बारे में जानते हैं.
बिगड़ सकता है ऊर्जा संतुलन
अगर आप पूजा स्थल पर एक ही भगवान की दो प्रतिमा रखते हैं, तो यह ऊर्जा का संतुलन बिगाड़ सकता है. इसके कारण घर में नकारात्मकता फैलती है. घर के मंदिर में एक भगवान की दो प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए. यह वास्तु के अनुसार, अशुभ माना जाता है इसकी वजह से घर की सुख-शांति प्रभावित होती है.
घर के मंदिर में अगर एक ही भगवान की दो प्रतिमा रखते हैं, तो इसके कारण पूजा का फल नहीं मिलता है. दो प्रतिमा रखी होने पर पूजा करने से मन भटक सकता है. इससे पूजन का फल नहीं मिलता है और मन की शांति प्रभावित होती है. इसलिए इस गलती को करने से बचें.
वास्तु दोष और आर्थिक संकट
अगर घर में शिवलिंग या भगवान गणेश जी की एक से अधिक प्रतिमा रखते हैं, तो यह वास्तु दोष का कारण बन सकता है. यह वास्तु दोष आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है. इससे घर की तरक्की प्रभावित होती है. मूर्तियों को आमने-सामने रखने से बचना चाहिए.
दो मूर्तियां रखी हैं, तो क्या करें?
अगर आपके घर के मंदिर में पहले से दो मूर्तियां रखी हुई हैं, तो आपको मूर्ति को हटाकर किसी अन्य स्थान पर रख दें. आप मूर्ति को किसी अन्य मंदिर में श्रद्धापूर्वक मंदिर में दान कर दें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.