Solar Eclipse 2026: ग्रहण खगोलीय और ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास होता है. धार्मिक तौर पर ग्रहण का खास महत्व होता है. साल 2026 में 2 सूर्य ग्रहण हैं. इनमें से एक ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लग चुका है. अब लोगों के मन में सवाल है कि, दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा. यह ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं दिखेगा? इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं? इसको लेकर लोग उत्सुक हैं. आइये साल 2026 के दूसरे सूर्य ग्रहण के बारे में सभी जरूरी बातें जानते हैं.
कब लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण?
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगने वाला है. यह ग्रहण सावन महीने में हरियाली अमावस्या के दिन लग रहा है. धार्मिक दृष्टि से ग्रहण बहुत ही खास रहने वाला है. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत के समय के अनुुसार, 12 अगस्त की रात को 9 बजकर 4 मिनट पर लगेगा. यह अगले दिन 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगा.
बता दें कि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इससे पहले 17 फरवरी को लगने वाला ग्रहण भी भारत में नहीं दिखा था. भारत में ग्रहण की दृश्यता न होने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. भारत में ग्रहण और सूतक काल से जुड़े नियम भी लागू नहीं होंगे. यह ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों जैसे आर्कटिक महासागर, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, अटलांटिक महासागर और उत्तरी स्पेन व पुर्तगाल से साफ देखा जा सकेगा.
कैसे लगता है सूर्य ग्रहण?
अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि, सूर्य ग्रहण कैसे लगता है, आइये इसके बारे में जानते हैं. बता दें कि, जब सूरज और धरती के बीच में चांद आ जाता है. तब ग्रहण लगता है. यह एक विशेष खगोलीय घटना है. इस दौरान सूर्य को चांद ढक लेता है इससे पृथ्वी तक सूर्य की रोशनी सही से नहीं आती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.