Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र एक ऐसा प्राचीन ज्ञान है जो हमारे देखे गए सपनों का अर्थ समझाने में मदद करता है। कई बार हम कुछ डरावने सपने देखते हैं और घबरा जाते हैं लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ डरावने सपने भी हमारे जीवन में अच्छे बदलाव आने का संकेत देते हैं। इन सपनों का मतलब होता है कि आपकी जिंदगी में कोई नई शुरुआत या शुभ समाचार आने वाला है। तो आइए जानते हैं कि वे कौन-सी 3 चीजें हैं जिन्हें देखना बहुत ही शुभ माना गया है।
मृत व्यक्ति को देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप स्वप्न में किसी मृत व्यक्ति को देखते हैं तो यह आमतौर पर डरावना लग सकता है लेकिन शास्त्रों के अनुसार यह एक शुभ संकेत होता है। यह सपना बताता है कि आपको पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है या आपके जीवन में कोई रुका हुआ कार्य अब पूर्ण होने वाला है। इसके साथ ही आपके जीवन में कई अच्छे बदलाव आने वाले हैं।
ऊंचाई से कूदना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में खुद को ऊंचाई से कूदते हुए देखते हैं तो यह इस बात का संकेत है कि आप अपने डर और बाधाओं को पार करने के लिए तैयार हैं। यह सपना बताता है कि आपके जीवन में बड़ा बदलाव आने वाला है और आप मानसिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। इसके साथ ही यह दर्शाता है कि आपकी परेशानियों का अंत होने वाला है।
काले सांप को देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में काले सांप को देखना एक डरावना अनुभव हो सकता है लेकिन इसका मतलब यह होता है कि आपके जीवन की छिपी हुई समस्याएं समाप्त होने वाली हैं और आपको गुप्त शत्रुओं से छुटकारा मिलने वाला है। यह सपना आपके जीवन में आर्थिक या मानसिक लाभ के आने का भी संकेत देता है।
ये भी पढ़ें-यदि सपने में दिखे यह चीज तो संभल जाए, जल्द बुरा वक्त शुरू होगा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
15 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
18 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
20 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
22 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines