---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Swapna Vichar: यदि सपने में दिखे यह चीज तो संभल जाए, जल्द बुरा वक्त शुरू होगा

Swapna Vichar: मनोवैज्ञानिकों के अनुसार सपने हमारे मन का प्रतिबिंब होते हैं। हम दिन भर में जो भी देखते हैं, सुनते हैं या अनुभव करते हैं, वहीं हमारे अवचेतन मन में जाकर यादों के रूप में स्टोर हो जाता है। इसके बाद जब भी हम नींद में जाते हैं तो यही यादें स्वप्न के रूप […]

---विज्ञापन---

Swapna Vichar: मनोवैज्ञानिकों के अनुसार सपने हमारे मन का प्रतिबिंब होते हैं। हम दिन भर में जो भी देखते हैं, सुनते हैं या अनुभव करते हैं, वहीं हमारे अवचेतन मन में जाकर यादों के रूप में स्टोर हो जाता है। इसके बाद जब भी हम नींद में जाते हैं तो यही यादें स्वप्न के रूप में दिखाई देती है। हालांकि कई बार सपने कुछ अलग अर्थ भी बताते हैं।

आध्यात्म शास्त्र के अनुसार कई बार हमारा अवचेतन मन सपनों के जरिए हमें मैसेज देने का प्रयास करते हैं। उस स्थिति में सपने काफी हद तक भविष्य में क्या होने वाला है, इसकी सटीक जानकारी देते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि हम उनके अर्थ समझ सकें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Valentine’s Day पर है सीताष्टमी, इन उपायों को करते ही फटाफट होगी शादी

कई सपने करते हैं आने वाले समय की भविष्यवाणी (Swapna Vichar in Jyotish Shashtra)

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार अलग-अलग सपनों के अलग-अलग अर्थ होते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप सपने में खुद को या किसी दूसरे को गंजा देखते हैं तो यह भी आने वाले समय की भविष्यवाणी है। यहां ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में बताया जा रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: गूगल के इंजीनियर ने बनाया Gita GPT, यह एआई टूल देगा भगवत गीता से जुड़े सभी सवालों के जवाब

  • यदि आप सपने में अपने बाल झड़ते हुए देखें तो यह शुभ नहीं है। इसका अर्थ है कि आपको बड़े अवसर मिलेंगे, परन्तु लापरवाही या किसी अन्य कारण से आप उन्हें खो देंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंच सकती है।
  • यदि कोई व्यक्ति स्वयं को सपने में गंजा देखें या खुद का मुंडन करवाते हुए दिखें तो यह भी अशुभ है। यह स्वप्न बताता है कि निकट भविष्य में आप किसी संकट में पड़ने वाले हैं। पैसे संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। घर में भी कोई वाद-विवाद हो सकता है।
  • यदि कोई महिला सपने में खुद को गंजा देखें तो यह उसके लिए शुभ होता है। इसका अर्थ है कि वह महिला सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद उठा रही है। निकट भविष्य में भी उसे कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें: सपने में दिखे यह चीज तो पक्का खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Feb 10, 2023 01:04 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola