हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि का 5वां दिन आज, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र

Shardiya Navratri 2026: आज शारदीय नवरात्रि का पांचवा दिन है. नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा का विधान है. आज स्कंदमाता की पूजा विधि, मंत्र, आरती और भोग के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
आज शारदीय नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा करें. (Photo Credit - AI)

Shardiya Navratri Skandamata Puja: आज 15 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार को शारदीय नवरात्रि का 5वां दिन है. नवरात्रि का पांचवा दिन मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप स्कंदमाता की पूजा को समर्पित है. मां स्कंदमाता को गौरी, माहेश्वरी और पार्वती नामों से भी जाना जाता है. मां स्कंदमाता का स्वरूप चार भुजाओं वाला है. वह कमल के फूल पर विराजमान हैं और इनका वाहन शेर है. इनके एक हाथ में स्कंद यानी कार्तिकेय भगवान हैं. एक हाथ वरमुद्रा में है. दो हाथों में कमल पुष्प है.

मां स्कंदमाता प्रिय भोग और रंग

मां स्कंदमाता को केले और अंगूर फल का भोग लगाना चाहिए. माता को भोग लगाने के बाद आप इन्हें प्रसाद के रूप में ग्रहण कर सकते हैं. मां स्कंदमाता का प्रिय रंग पीला और सफेद हैं. आप पूजा के लिए स्नान कर इस रंग के वस्त्र पहन सकत हैं. पीले रंग को ऊर्जा और सकारात्मका का प्रतीक माना जाता है. सफेद रंग को पवित्रता का प्रतीक माना जाता हैं.

मां स्कंदमाता पूजा विधि

नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता को प्रसन्न करने के लिए आपको सुबह उठकर स्नान करने के बाद पूजा स्थान की सफाई करनी चाहिए. इसके बाद चौकी स्थापित कर इसके ऊपर पीला कपड़ा बिछाएं. चौकी पर मां स्कंदमाता की प्रतिमा की स्थापना करें. तस्वीर के समक्ष फल, फूल, मिठाई और आदि चीजें रखें. दीप और धूप जलाएं. इसके साथ ही अक्षत, रोली से तिलक करें. पूजा के दौरान मां स्कंदमाता के मंत्रों का जाप करें और आरती कर पूजा संपन्न करें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान, वरना अधूरी रहेगी पूजा

मां स्कंदमाता के मंत्र

  • ॐ देवी स्कंदमातायै नमः
  • ॐ ऐं ह्रीं क्लीं स्कंदमातायै नमः
  • या देवी सर्वभूतेषु माँ स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।
    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

मां स्कंदमाता की आरती

जय तेरी हो स्कन्द माता। पांचवा नाम तुम्हारा आता॥
सबके मन की जानन हारी।जग जननी सबकी महतारी॥

विज्ञापन

तेरी जोत जलाता रहूं मैं। हरदम तुझे ध्याता रहूं मै॥
कई नामों से तुझे पुकारा। मुझे एक है तेरा सहारा॥

कही पहाड़ों पर है डेरा। कई शहरों में तेरा बसेरा॥
हर मन्दिर में तेरे नजारे। गुण गाये तेरे भक्त प्यारे॥

विज्ञापन

भक्ति अपनी मुझे दिला दो। शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो॥
इन्द्र आदि देवता मिल सारे। करे पुकार तुम्हारे द्वारे॥

दुष्ट दैत्य जब चढ़ कर आये। तू ही खण्ड हाथ उठाये॥
दासों को सदा बचाने आयी। भक्त की आस पुजाने आयी॥

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola