Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हो चुकी है. नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन किया जाएगा. कन्या पूजन के दिन भक्त नौ कन्याओं और एक बालक को भोजन कराते हैं. आप कन्या पूजन कर रहे हैं तो इनके नियमों के बारे में जान लें. कन्या पूजन के दिन एक छोटी सी गलती करने से आपको व्रत करने का फल नहीं मिलेगा. आइये आपको कन्या पूजन के नियमों के बारे में बताते हैं, कन्या पूजन में आपको किन गलतियों को करने से बचना चाहिए.
कन्या पूजन के दौरान न करें ऐसी गलतियां
- स्वच्छ स्थान पर कराएं भोजन
कन्याओं को आप जिस स्थान पर बैठाकर भोजन करा रहे हैं वह स्थान साफ और स्वच्छ होना चाहिए. साफ स्थान पर कन्याओं को बैठाकर भोजन कराएं. इससे पहले कन्याओं के चरणों को धोएं.
ये भी पढ़ें – Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि पर कन्या पूजन में दें ये 5 गिफ्ट, प्रसन्न होंगी देवी दुर्गा और मिलेगा मनचाहा आशीर्वाद
- सात्विक भोजन
कन्या को हमेशा सात्विक भोजन कराना चाहिए. खाने में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. खाने में हलवा, पूरी, चने और सब्जी बनाएं और कन्याओं और बालक को सम्मान के साथ खिलाएं.
- न करें अपमान
कन्या पूजन के दौरान छोटे बालक कई बार शरारत करते हैं लेकिन कभी इनका अपमान नहीं करना चाहिए. कन्या और बालक के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करना चाहिए. बच्चों पर क्रोध न करें, शांत और प्रेमपूर्ण रहें.
ये भी पढ़ें – Dussehra 2025: नोएडा के इस गांव में हुआ था रावण का जन्म, दशहरा पर पुतला फूंकने की है मनाही
- काले कपड़े न पहनें
कन्या पूजन के दौरान आपको काले वस्त्र नहीं पहनने चाहिए. इसके साथ ही काले वस्त्र कन्याओं को गिफ्ट में नहीं देने चाहिए, काले वस्त्र अशुभ माने जाते हैं आपको ऐसी गलती करने से बचना चाहिए.
- दक्षिणा अवश्य दें
कन्या पूजन के बाद दक्षिणा अवश्य दें. आप दक्षिणा के साथ ही उन्हें गिफ्ट दे सकते हैं. अगर आप कन्या को दक्षिणा नहीं देते हैं तो कन्या पूजन अधूरा माना जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
7 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
11 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
11 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
14 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines