Shani Pradosh Vrat 2025: आज है शनि प्रदोष व्रत, शनि के बुरे प्रभावों से बचने के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Shani Pradosh Vrat 2025: अक्टूबर महीने में दो शनिि प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं. इनमें से एक शनि प्रदोष व्रत आज 4 अक्टूबर को है.शनि त्रयोदशी तिथि 4 अक्टूबर 2025 को शाम 05:09 बजे से शुरू होगी इस व्रत में प्रदोष काल का महत्व होता है ऐसे में शनि प्रदोष व्रत आज ही है.

Shani Pradosh Vrat 2025

Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Shani Pradosh Vrat 2025: शनि देव के बुरे प्रभाव के कारण व्यक्ति को जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. शनि की ढैया या साढ़ेसाती से जीवन में मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानियां और रिश्तों में खटास की समस्या होती है. शनि के बुरे प्रभावों से मुक्ति के लिए आप शनि प्रदोष के दिन उपाय कर सकते हैं. आपको इन मंत्रों के जाप करने मात्र से ही शनि के बुरे प्रभावों से मुक्ति मिलती है. आप इन मंत्रों का जाप पूजा के समय या दिन में कभी भी कर सकते हैं. आप आज यहां बताए इन मंत्रों का जाप कर शनि दोष के प्रभाव को कम कर सकते हैं. आइये इन मंत्रों का बारे में आपको बताते हैं.

आज शनि प्रदोष के दिन करें इन मंत्रों का जाप

शनि देव मंत्र

विज्ञापन

आपको शनि देव के “ॐ शं शनैश्चराय नम:” मंत्र का जाप करना चाहिए. इस मंत्र 108 बार जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है. यह जाप करने से आपको शनि दोष से मुक्ति मिलेगी.

शनि देव बीज मंत्र

“ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः” आपको शनि प्रदोष के दिन शनिदेव के इस बीज मंत्र का जाप करना चाहिए. इस मंत्र के जाप से व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में आने वाली समस्याएं से मुक्ति मिलती है.

विज्ञापन

शनिचर पुराणोक्त मंत्र

सूर्यपुत्रो दीर्घेदेही विशालाक्ष: शिवप्रिय:
मंदचार प्रसन्नात्मा पीडां हरतु मे शनि:

विज्ञापन

शनि का वेदोक्त मंत्र

विज्ञापन

ॐ शमाग्निभि: करच्छन्न: स्तपंत सूर्य शंवातोवा त्वरपा अपास्निधा:

श्री शनि व्यासवि‍रचित मंत्र

विज्ञापन

ॐ नीलांजन समाभासम्। रविपुत्रम यमाग्रजम्।
छाया मार्तण्डसंभूतम। तम् नमामि शनैश्चरम्।।

शनि स्तोत्र का पाठ

नमस्ते कोणसंस्‍थाचं पिंगलाय नमो एक स्तुते
नमस्ते बभ्रूरूपाय कृष्णाय च नमो ए स्तुत
नमस्ते रौद्रदेहाय नमस्ते चांतकाय च
नमस्ते यमसंज्ञाय नमस्ते सौरये विभो
नमस्ते मंदसज्ञाय शनैश्चर नमो ए स्तुते
प्रसाद कुरू देवेश दिनस्य प्रणतस्य च
कोषस्थह्म पिंगलो बभ्रूकृष्णौ रौदोए न्तको यम:
सौरी शनैश्चरो मंद: पिप्लदेन संस्तुत:
एतानि दश नामामी प्रातरुत्थाय ए पठेत्
शनैश्चरकृता पीडा न कदचित् भविष्यति

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ