Dwipushkar Yoga 2025: आज द्विपुष्कर योग से चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, दोगुना मिलेगा लाभ घर आएगी सुख-समृद्धि

Dwipushkar Yoga 2025: आज ग्रह-नक्षत्र की स्थितियों से द्विपुष्कर योग का शुभ संयोग बन रहा है. यह शुभ संयोग कई राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा. चलिए आपको इस शुभ संयोग और लकी राशियों के बारे में बताते हैं.

Dwipushkar Yoga 2025

Credit- News24 Graphics

Dwipushkar Yoga Lucky Zodiac Signs: आज आश्विन माह की शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि है. आज की ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के विशेष संयोग से द्विपुष्कर योग बन रहा है. यह योग कई राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है. आज शनिवार का दिन होने से और शाम को त्रयोदशी तिथि के कारण शनि प्रदोष का योग बन रहा है. ऐसे में इन राशियों पर भगवान शिव की कृपा रहेगी. बता दें कि, द्विपुष्कर योग रविवार, मंगलवार और शनिवार के दिन द्वितीया, सप्तमी और द्वादशी तिथि और मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र में बनता है. इस दौरान शुभ कार्य करने से दोगुना लाभ मिलता है. चलिए जानते है यह शुभ योग किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि के लिए आज का दिन लकी साबित होगा. आपके पास कमाई का अच्छा मौका है. अगर कोई वाहन और ज्वेलरी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छा समय है. आपको कार्यक्षेत्र पर सफलता मिलेगी और वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा.

मिथुन राशि

विज्ञापन

आपका दिन रोमांचक रहने वाला है. सुख साधन की सुविधा मिलेगी और निवेश करने से अच्छा लाभ मिल सकता है. निवेश करने के लिए समय अच्छा है. परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और साथ ही ऑफिस में दिन अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा. आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी. दिन अच्छा बीतेगा साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आज तगड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है. पिता और भाई का सहयोग मिलेगा. अधिकारियों की मदद से आगे बढ़ने का अच्छा मौका है. लव लाइफ अच्छी रहेगी जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आपको भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा. नौकरी में नए अवसर मिलने से आपको बहुत खुशी होगी. कमाई के नए रास्ते खुलेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ