Sawan Somwar 2025: सावन महीने का 11 जुलाई 2025 से आरंभ हो गया है, जो 9 अगस्त 2025 को सावन पूर्णिमा के दिन तक चलेगा। इस दौरान देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना की जाती है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत रखा जाता है। जो लोग पूरे सावन उपवास नहीं रख पाते हैं, वो श्रावण में आने वाले सोमवार के दिन व्रत जरूर रखते हैं। दरअसल, सावन में आने वाले प्रत्येक सोमवार का खास महत्व है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है और जब ये सावन के पवित्र माह में आता है तो उसका महत्व और बढ़ जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 14 जुलाई को सावन माह का पहला सोमवार है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन के पहले सोमवार व्रत रखने और शिव की आराधना करने से भक्तों को मानसिक शांति मिलती है और घर-परिवार में सुख, समृद्धि, वैभव का वास होता है। शिव जी की पूजा के दौरान कुछ विशेष मंत्रों का जाप भी किया जाता है, जिससे मन शुद्ध होता है। जबकि पूजा का समापन आरती के साथ होता है।
शिव जी की पूजा के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल में 04 बजकर 11 मिनट से लेकर 04 बजकर 52 मिनट तक
- अभिजित मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक
- विजय मुहूर्त- दोपहर में 02 बजकर 45 मिनट से लेकर 03 बजकर 40 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त- शाम में 07 बजकर 20 मिनट से लेकर 07 बजकर 40 मिनट तक
शिव जी के मंत्रों का महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन के पहले सोमवार शिव मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। इससे मन शांत होता है और मानसिक शांति मिलती है। साथ ही स्वास्थ्य पर शुभ प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा व्यक्ति को नकारात्मक और बुरी शक्तियों से मुक्ति मिलती है।
आरती का महत्व
भगवान शिव की पूजा आरती के बिना अधूरी होती है। लेकिन सबसे पहले शिव जी की आरती नहीं की जाती है। भगवान शिव की पूजा करने के बाद सबसे पहले गणेश जी की आरती करें। गणपति बप्पा की आरती करने के बाद मां गौरी की आरती करें और फिर अंत में शिव जी की आरती करके पूजा का समापन करना चाहिए। आरती को भगवान के प्रति कृतज्ञता और प्रेम प्रकट करने का साधन माना जाता है, जिससे मानसिक शांति मिलती है और आत्मा तृप्त होती है।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: आज इन 5 राशियों के संबंधों में होगा सुधार, मौसम का लेंगे आनंद
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
3 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
18 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
22 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
22 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
1 day agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines