Premanand Maharaj Pravachan Video: शादी कर्तव्यों से जुड़ा एक प्यारा रिश्ता है जिसकी डोर पति-पत्नी से बंधी होती है। जिस प्रकार पत्नी का पति के प्रति कर्तव्य होता है। ठीक उसी तरह पत्नी के प्रति पति का भी धर्म होता है। यदि पति-पत्नी दोनों अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाते हैं तो उनकी शादीशुदा जिंदगी में सदा खुशहाली रहती है। वक्त के साथ उनका रिश्ता कमजोर होने की जगह मजबूत होता है।
सोशल पर इस समय प्रेमानंद महाराज का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो पति के धर्म व कर्तव्य के बारे में बता रहे हैं। चलिए प्रेमानंद महाराज से जानते हैं शादीशुदा जिंदगी में एक पुरुष का कर्तव्य क्या है।
शादीशुदा जिंदगी में पति का क्या है कर्तव्य?
प्रेमानंद महाराज ने बताया कि, ‘शादीशुदा जीवन में पत्नी के प्रति पति का कर्तव्य अपनी अर्धांगिनी को प्राण मानना है। जैसे हम अपने प्राणों के पोषण के लिए हर जरूरी कदम उठाते हैं और उसकी पूर्ति के लिए जो भी आवश्यक होता है वो करते हैं। ठीक उसी तरह पति को अपनी अर्धांगिनी को प्राण मानना चाहिए। उसकी हर इच्छा को पूरा करें और उसकी खुशी के लिए हर संभव कोशिश करें।’
इसी के आगे प्रेमानंद महाराज ने कहा, ‘पत्नी की सलाह के बिना कोई धर्म कार्य नहीं करना चाहिए। धर्म कार्य करना है तो उससे सलाह जरूर लें। यदि पत्नी कड़वी स्वभाव की है या आपसे बात-बात पर लड़ाई करती है तो पति को सहन करन लेना चाहिए। पत्नी यदि पुरुष से रमण करने की लालसा नहीं रखती है तो पति को उसका हर व्यवहार सहन कर लेना चाहिए और उसे प्यार-दुलार से समझाना चाहिए।’
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: 3 अप्रैल तक ये 3 राशियां रहें सावधान, बुध गोचर का पड़ेगा अशुभ प्रभाव!
पत्नी का पति के प्रति क्या धर्म है?
जब प्रेमानंद महाराज से पूछा गया कि पत्नी का पति के लिए धर्म क्या है? तो इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘पति के सुख में चिंतन करना ही पत्नी का धर्म है। पति को खुश रखना ही एक पत्नी का कर्म और धर्म होता है। शरीर, वाणी और चेष्टा से पति को खुश रखना ही पत्नी का कर्म है।’
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: कामकाज के लिहाज से 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मार्च माह? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 hr agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
19 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
20 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
22 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
23 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines