Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: आज से नए माह मार्च का आरंभ हो गया है। ग्रह गोचर के लिहाज से मार्च का प्रत्येक दिन बेहद खास है, क्योंकि हर दिन शुभ-अशुभ योग का निर्माण होने के साथ-साथ ग्रहों की चाल में बदलाव भी देखने को मिलेगा। ज्योतिष में बताया गया है कि जब भी ग्रहों की चाल में बदलाव होता है तो उसका प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। हालांकि राशिफल के माध्यम से हर एक व्यक्ति को अपने आने वाले कल के बारे में पता चल सकता है। यहां तक कि इस बात की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है कि कामकाज के लिहाज से पूरा महीना उनके लिए कैसा रहेगा।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि कामकाज के लिहाज से नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए मार्च का महीना कैसा रहेगा।
मेष राशि
नौकरीपेशा लोगों के जीवन में अच्छे और सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आसानी से आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। करियर में अच्छे और बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सभी योजनाएं सफल होंगी। दोस्तों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा लेकिन कार्यभार बढ़ने से आपके ऊपर दबाव बढ़ेगा और तनाव रहेगा।
कारोबारियों के लिए ये महीना मिलाजुला रहेगा। नए कारोबार की शुरुआत की जा सकती है। विदेशी कारोबार से भी अच्छा लाभ होगा लेकिन इस महीने किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। सोच-समझकर फैसले लें और गैर कानूनी कार्य करने से बचें। साझेदारी का कारोबार करने वालों को विवाद का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और काम की तारीफ होगी। नई नौकरी मिल सकती है। जो लोग जॉब कर रहे हैं उनको ऑफिस में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे लेकिन जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। प्रमोशन में थोड़ी देरी हो सकती है। इसलिए धैर्य रखें।
कारोबारियों के लिए ये महीना सामान्य रहेगा। महीने के पहले भाग में कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा। साझेदारी में कारोबार कर रहे हैं तो लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि बीच-बीच में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। इसलिए धैर्य रखें। 15 मार्च के बाद आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। खासतौर पर नई साझेदारी या निवेश से पहले पूरी जानकारी लें।
मिथुन राशि
करियर में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। 14 मार्च के बाद नौकरी में प्रमोशन होने का योग है। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है जो फायदेमंद रहेगी। विदेश से भी नौकरी का ऑफर आ सकता है। शुक्र के प्रभाव से सफलता मिलने की संभावना है लेकिन अति आत्मविश्वास में साथ काम करने वालों से संबंध न बिगाड़ें। अपने गुस्से पर काबू रखें और जल्दबाजी से बचें। सरकारी कर्मचारियों का ट्रांसफर होने का योग है।
मार्च में मिथुन राशि के जातकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि कुछ रुकावटें आएंगी लेकिन मुनाफा बढ़ेगा। नया कारोबार शुरू करने के लिए मार्च का महीना शुभ है। नए लोगों से संपर्क बनने से फायदा हो सकता है। 15 मार्च के बाद कोई बड़ा कारोबारी फैसला सोच-समझकर लें।
यदि आप अन्य 9 राशि के मासिक राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।