Budh Gochar 2025: 3 अप्रैल तक ये 3 राशियां रहें सावधान, बुध गोचर का पड़ेगा अशुभ प्रभाव!

Budh Gochar 2025: अप्रैल के शुरुआत में बुध देव देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश करेंगे जिसका अशुभ प्रभाव कुछ राशियों के ऊपर पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में जिनके लिए बुध का ये गोचर लाभदायक नहीं रहेगा।

Budh Gochar 2025

Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों के राजकुमार का स्थान प्राप्त है जो बुद्धि, विवेक, नौकरी, शिक्षा, कारोबार और निर्णय क्षमता आदि के दाता हैं। एक तय समय के बाद जब भी बुध गोचर होता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार 3 अप्रैल 2025 को शाम 5 बजकर 31 मिनट पर बुध देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। देवगुरु बृहस्पति को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का स्वामी माना जाता है जो ज्ञान के दाता हैं। चलिए जानते हैं 3 अप्रैल 2025 को बुध गोचर से किन तीन राशियों को नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

बुध गोचर का अशुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। ऑफिस में बॉस संग विवाद हो सकता है जिसके कारण वो आपको नौकरी से निकालने की धमकी भी दे सकते हैं। फिजूलखर्ची के कारण कारोबारियों के घर का बजट बिगड़ जाएगा। हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है उनका रिश्ता उनकी ही गलतियों के कारण टूट सकता है। सिंगल लोगों का रिश्ता होने में परेशानी आएगी जिसके कारण उनके माता-पिता को तनाव रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

बुध की बदली चाल से धनु राशि के जातकों को सबसे ज्यादा हानि होगी। किसी से पैसे उधार ले रखे हैं तो धन वापस करने में परेशानी होगी। शादीशुदा जीवन में तनाव उत्पन्न होगा। पड़ोसियों से अनबन हो सकती है। हाल ही में जिन लोगों ने कार खरीदी है वो आराम से वाहन चलाएं। जल्दबाजी में दुर्घटना होने की संभावना है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

वृषभ और धनु के अलावा कुंभ राशि के जातकों के ऊपर भी बुध गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। 3 अप्रैल 2025 से पहले कारोबारियों का एक्सीडेंट हो सकता है। इसलिए वाहन आराम से चलाएं। जो लोग लंबे समय से एक ही कंपनी में नौकरी कर रहे हैं उनकी बॉस से खटपट होगी। यदि आपने सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया तो वो आपको जॉब से फायर भी कर सकते हैं। घर में तनाव का माहौल बना रहेगा। परिवार में किसी का रिश्ता तय हुआ है तो इस साल उनकी शादी होने की संभावना बेहद कम है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ