हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Numerology: मूलांक और 9 ग्रहों का है खास संबंध! जन्म तिथि के अनुसार जानें नजर उतारने का तरीका

Nazar Utarne Ke Upay: अंक ज्योतिष शास्त्र में अंकों को महत्वपूर्ण स्थान है। माना जाता है कि यदि व्यक्ति अपने मूलांक के अनुसार नजर उतारता है, तो उसकी कुंडली में नवग्रहों की स्थिति तो मजबूत रहती ही है। साथ ही जीवन में खुशी, प्यार और सफलता का भी संतुलन बना रहता है।

विज्ञापन
नजर उतारने के उपाय

Nazar Utarne Ke Upay: सनातन धर्म के लोगों के लिए बुरी नजर, काला जादू, टोना-टोटका और नकारात्मक व सकारात्मक ऊर्जा का विशेष महत्व है। इसलिए लोग बुरी नजर और काला जादू से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको ये पता है कि वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अलावा अंक ज्योतिष शास्त्र में भी नजर उतरवाने के उपायों के बारे में बताया गया है। चलिए जानते हैं मूलांक यानी जन्मतिथि के अनुसार बुरी नजर से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में।

मूलांक 1

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 का प्रतिनिधित्व सूर्य ग्रह करता है। यदि आपका मूलांक 1 है, तो आप अपनी नजर मां या बहन से उतरवा सकते हैं। नजर उतारने के लिए एक बत्ती को घी में डुबोकर जलाएं। फिर उसे अपने शरीर पर 7 बार घुमाएं। इससे आसानी से आपकी नजर उतर जाएगी।

ये भी पढ़ें- Astro Tips: फटे पर्स से लेकर टूटी कंघी तक… ये 5 गलतियां बना देती हैं गरीब! नहीं होता मां लक्ष्मी का वास

विज्ञापन

मूलांक 2

मूलांक 2 के लोगों का प्रतिनिधित्व चंद्रमा करता है। नजर उतारने के लिए अपनी मां या बहन से कहें कि वह अपने दाहिने हाथ में थोड़ा-सा नमक लें। फिर वो इसे आपके सिर से पैर तक 7 बार घुमाएं और बाद में उसे शौचालय या सिंक में बहा दें।

मूलांक 3

मूलांक 3 के लोगों का बृहस्पति ग्रह प्रतिनिधित्व करता है। यदि आपको अपनी नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाना है, तो इसके लिए किसी मंदिर में जाकर मात्र 10 मिनट के लिए शांति से बैठ जाएं।

विज्ञापन

मूलांक 4

अंक शास्त्र के अनुसार, राहु मूलांक 4 का प्रतिनिधित्व करता है। नजर उतारने के लिए अपने दाहिने हाथ में 3 लौंग लें और अपनी मुट्ठी बंद कर लें। इसके बाद मुट्ठी को अपने ऊपर 9 बार घुमाएं। फिर लौंग को एक कागज पर रखकर जला दें।

मूलांक 5

मूलांक 5 का प्रतिनिधित्व बुध ग्रह करता है। अपनी नजर उतारने के लिए दाहिने हाथ में हरी घास लें। सिर के चारों ओर इसे 7 बार घुमाएं। फिर इसे अपने घर के बाहर फेंक दें।

विज्ञापन

मूलांक 6

मूलांक 6 के लोगों का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करता है। यदि मूलांक 6 के लोगों को अपनी नजर उतारनी है, तो इसके लिए अपने पूरे शरीर पर दही लगाएं और फिर कुछ समय बाद स्नान कर लें। नहाने के बाद परफ्यूम जरूर लगाएं।

मूलांक 7

केतु द्वारा मूलांक 7 का प्रतिनिधित्व होता है। यदि आपका भी मूलांक 7 है, तो इसके लिए अपने दाहिने हाथ में 5 लौंग और एक चुटकी हल्दी लें। फिर अपने शरीर के चारों ओर उसे 7 बार घुमाएं। इसके बाद इसे अपने घर के बाहर एक कागज के टुकड़े पर रखकर जला दें। इससे आपकी नजर उतर जाएगी।

विज्ञापन

मूलांक 8

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 8 का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। यदि आपको अपनी नजर उतारनी है, तो इसके लिए नमक के पानी से स्नान करें। नहाने के बाद शरीर पर सरसों का तेल जरूर लगाएं।

मूलांक 9

मंगल ग्रह मूलांक 9 का प्रतिनिधित्व करता है। यदि मूलांक 9 के लोगों को अपनी नजर उतारनी है, तो इसके लिए दाहिने हाथ में साबुत लाल मिर्च लें। फिर उसे सिर के ऊपर से 9 बार उल्टी दिशा में घुमाएं और घर के बाहर जला दें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सावन के दूसरे सोमवार कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? जानें राशिफल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और शास्त्रों पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola