Love Rashifal: सावन के दूसरे सोमवार कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? जानें राशिफल

Love Rashifal 29 July 2024: सावन के दूसरे सोमवार शादीशुदा लोगों की लव लाइफ में प्रेम बना रहेगा या नहीं और सिंगल लोगों को उनका सच्चा प्यार मिलेगा या नहीं? ऐसे सवालों के जवाब जानने के लिए पढ़ें आज यानी 29 जुलाई का लव राशिफल।

Love Rashifal 29 July 2024

29 जुलाई का लव राशिफल

Love Rashifal 29 July 2024: भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना चल रहा है, जिसे प्रेम का महीना भी कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार को अधिकतर लोगों की कुंडली में ग्रहों की मजबूत स्थिति रहेगी, जिसके कारण उनकी लव लाइफ में रोमांस और प्यार बना रहेगा। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें प्रेम के महीने में भी उनका सच्चा प्यार नहीं मिलेगा। चलिए जानते हैं सावन के दूसरे सोमवार यानी 29 जुलाई को किन-किन राशियों की लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा और किन-किन राशियों के जातकों का मन उदास रहेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

शादीशुदा लोगों का दिन उत्साहपूर्वक रहेगा। लेकिन शाम में किसी बात को लेकर मन उदास रह सकता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोगों से उनका पार्टनर नाराज हो सकता है, जिसके कारण तनाव रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

वृषभ राशि

न्यूली मैरिड लोगों के जीवन में प्रेम बना रहेगा। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उनका पार्टनर उनसे नाराज हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के पार्टनर का मूड रोमांटिक रहेगा, जिसके कारण आप उनके साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के रिश्ते में संतुलन बना रहेगा।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

कर्क राशि

शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में प्रेम बरकरार रहेगा। सिंगल लोगों के मन में सोशल मीडिया के जरिए किसी अनजान व्यक्ति के प्रति आकर्षण का भाव उत्पन्न हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

सिंह राशि

शादीशुदा लोगों का दिन रोमांस से परिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के लिए सोमवार का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा।

शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

कन्या राशि

घर की जिम्मेदारियों को लेकर शादीशुदा लोगों की उनके पार्टनर और घरवालों से लड़ाई हो सकती है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के प्रेम संबंध में दरार आ सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को पार्टनर की किसी बात का बुरा लग सकता है, जिसके कारण पूरे दिन मन उदास रहेगा। यदि आप सिंगल हैं और आपके माता-पिता आपके लिए किसी योग्य व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं, तो शाम तक उनकी खोज पूरी हो सकती है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि

विवाहित जोड़ों के प्रेम संबंध में दरार आ सकती है। लड़ाई होने की पूरी संभावना है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को दिनभर तनाव रहेगा। पार्टनर के साथ बिगड़ते रिश्तों को लेकर उनसे लड़ाई भी हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

धनु राशि

यदि आप सिंगल हैं और मन ही मन किसी को पसंद करते हैं, तो उनसे अपनी मोहब्बत का इजहार करने के लिए सोमवार का दिन अतिशुभ है। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

शुभ रंग- काला

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रोमांस की कमी रहेगी। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उनकी कुंडली में शुक्र ग्रह की कमजोर स्थिति है। इसी वजह से जीवन में प्रेम का आगमन नहीं हो रहा है।

विज्ञापन

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

कुंभ राशि

न्यूली मैरिड लोगों के रिश्ते में प्यार और रोमांस का संचार होगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा और पुराने मतभेद दूर होंगे।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

मीन राशि

न्यूली मैरिड लोगों को पार्टनर के साथ खुलकर बात करने का मौका मिलेगा, जिससे आपके रिश्ते में प्यार का आगमन होगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के रिश्ते में संतुलन बना रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ