Astro Tips: फटे पर्स से लेकर टूटी कंघी तक... ये 5 गलतियां बना देती हैं गरीब! नहीं होता मां लक्ष्मी का वास

Astro Tips: शास्त्रों में व्यक्ति की कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताया गया है, जो उनकी सफलता के रास्ते में बाधा बनती हैं। इसके अलावा इन गलत आदतों के कारण उन्हें देवी-देवताओं के क्रोध का भी सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं व्यक्ति की उन 5 बुरी आदतों के बारे में, जो उनके और उनके परिवार के लिए गरीबी का कारण बन सकती हैं।

Astro Tips

आज से ही बदलें ये आदतें

Astro Tips: माता-पिता बचपन से ही अपने बच्चों को अच्छी आदतों सिखाने का प्रयास करते हैं, जिसके कारण जीवन में उन्हें सफलता, खुशी और प्यार मिल सके। लेकिन कई बार व्यक्ति जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देता है, जिसके कारण उसकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर होने लगती है। वहीं कुछ आदतों के कारण भी उन्हें देवी-देवताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको धार्मिक शास्त्रों में बताई गई व्यक्ति की उन 5 गलतियों व बुरी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके कारण उनसे धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। ऐसे में उन्हें पैसों की कमी का तो सामना करना ही पड़ता है। इसी के साथ घर-परिवार में भी खुशहाली नहीं रहती है।

विज्ञापन

फटा पर्स रखना

धार्मिक मान्यता के अनुसार, कभी भी किसी व्यक्ति को अपने पास फटा हुआ पर्स नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा पर्स में किसी मृत व्यक्ति की तस्वीर और पुराने बिल नहीं रखने चाहिए। इस गलती के कारण आपके पास पैसे इकट्ठा नहीं होंगे, जिसके कारण पैसों की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sinu Writes (@sinu_writes_)

विज्ञापन

थाली में ही हाथ धोना

जो व्यक्ति झूठे हाथ सिर पर लगाता है और खाना खाने के बाद थाली में ही हाथ धोता है, उसे कंगाली का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहती है।

टूटा शीशा और कंघी का इस्तेमाल करना

शास्त्रों में बताया गया है कि घर में कभी भी टूटा हुआ शीशा और कंघी को नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा न ही इनका इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपको वास्तु दोष लग सकता है। इसके अलावा धन की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

कमाई का जिक्र करना

जो लोग बार-बार लोगों के सामने अपनी कमाई का जिक्र करते हैं, उनके पास कभी भी पैसे नहीं टिकते हैं। इसके अलावा सोने से पहले पैसे गिनना भी अशुभ माना जाता है।

शाम के समय सोना

कुछ लोगों की आदत होती है कि वो शाम में सो जाते हैं और रात में देर तक जागते हैं। यदि आप भी ऐसा ही करते हैं, तो आज से ही अपनी इस आदत को छोड़ दें। नहीं तो आपके घर में कभी भी पैसों का वास नहीं होगा। धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति शाम के समय सोता है, उसे बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा धन की देवी माता लक्ष्मी का भी उनके घर में वास नहीं होता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ