हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि की नौ देवियों को चढ़ाएं ये 9 फूल, सिद्ध होगी मनोकामना; बरसेगा धन

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिनों में देवी पूजा के साथ सही फूल अर्पित करने से जीवन में समृद्धि, सफलता और सुख-शांति का वास होता है। इन फूलों को अर्पित करने से मां दुर्गा की कृपा सदैव बनी रहती है और हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होती है। आइए जानते है, इन फूलों को चढ़ाने से क्या होता है?

विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025: साल 2025 में 30 मार्च से चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की शुरुआत हो रही है। इस महीने की प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि की विधिवत शुरुआत हो जाएगी और इसका समापन 6 अप्रैल को होगा। नवरात्रि में 9 देवियों की पूजा की जाती है, जिनकी उपासना से साधक और भक्त को सुख, समृद्धि और सफलता की प्राप्ति होती है।

बहुत से भक्त मां दुर्गा के इन 9 रूपों की भांति-भांति से आराधना करते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि की नौ देवियों को उनकी पसंद के फूल चढ़ाने से मनोकामना सिद्ध होती है और धन-दौलत की कमी नहीं रहती है। आइए जानते हैं कि किस देवी को कौन सा फूल चढ़ाने से क्या लाभ मिलता है?

ये भी पढ़ें: इंसान का समय कितना भी बुरा क्यों न हो, भूल से भी नहीं बेचनी चाहिए ये 5 चीजें

विज्ञापन

पहला दिन: मां शैलपुत्री

मां शैलपुत्री का रूप 30 मार्च को पूजा जाता है। इनको चमेली और गुलाब के फूल अर्पित करने से भक्त की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति का वास होता है।

दूसरा दिन: मां ब्रह्माचारिणी

मां ब्रह्माचारिणी को चमेली, कमल और सफेद रंग के फूल प्रिय हैं। इन फूलों को अर्पित करने से व्यक्ति के जीवन में धर्म, ज्ञान और तप की वृद्धि होती है।

विज्ञापन

तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा

मां चंद्रघंटा को गुड़हल और लाल रंग के फूल अर्पित करें। इन फूलों की अर्पणा से आपके जीवन में ऊर्जा, शांति और समृद्धि का वास होता है।

चौथा दिन: मां कुष्मांडा

मां कुष्मांडा को गेंदे के फूल चढ़ाने से मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं और हर परेशानी का समाधान मिलता है।

विज्ञापन

पांचवां दिन: मां स्कंदमाता

मां स्कंदमाता को पीले और लाल रंग के कनेर के फूल अर्पित करने से सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं और सफलता की प्राप्ति होती है।

छठा दिन: मां कात्यायनी

मां कात्यायनी को गुड़हल के फूल बेहद प्रिय हैं। इन फूलों को अर्पित करने से व्यक्ति के सभी कार्य सफल होते हैं और कार्यों में सफलता मिलती है।

विज्ञापन

सातवां दिन: देवी कालरात्रि

मां कालरात्रि को चमेली और नीलकमल के फूल अर्पित करने से आपके जीवन से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आठवां दिन: मां महागौरी

मां महागौरी को बेल और चमेली के फूल अर्पित करें। इन फूलों के माध्यम से आपके व्यवसाय और करियर में सफलता की प्राप्ति होती है और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

विज्ञापन

नौवां दिन: मां सिद्धिदात्री

नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इनको गुलाब और गुड़हल के फूल पसंद हैं। इन फूलों को अर्पित करने से जीवन में सिद्धि, समृद्धि और सुख-शांति का वास होता है।

ये भी पढ़ें: मैरिड लाइफ रहेगी हमेशा खुशहाल, बस कपल अपना लें विदुर नीति की ये 5 बातें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola