इंसान का समय कितना भी बुरा क्यों न हो, भूल से भी नहीं बेचनी चाहिए ये 5 चीजें

हिन्दू धर्म के एक सबसे महातपूर्ण ग्रंथ विष्णु पुराण में बताया गया है कि इंसान का समय कितना भी बुरा क्यों न हो, भूल से भी उसे कुछ चीजें नहीं बेचनी चाहिए। इसके बदले यदि इनका दान किया जाए, तो लाभ और कल्याण होता है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये चीजें?

teachings-of-vishunu-purana

विष्णु पुराण में जीवन को सही दिशा में ले जाने के लिए कई अनमोल शिक्षाएं दी गई हैं। इस पुराण में कुछ ऐसी चीजों का उल्लेख किया गया है, जिन्हें किसी भी स्थिति में नहीं बेचना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, उन 5 चीजों के बारे में जिन्हें संकट के समय में भी नहीं बेचना चाहिए।

विज्ञापन

गाय का दूध

गाय को हिंदू धर्म में माता का दर्जा प्राप्त है। विष्णु पुराण के अनुसार, गाय का दूध सिर्फ उसके बछड़े के लिए होता है और इसे बेचकर व्यवसाय करना अशुभ माना गया है। ऐसा करने से व्यक्ति को कई प्रकार की मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, यदि कोई व्यक्ति दूध का व्यवसाय कर रहा है, तो उसे अपनी कमाई का एक हिस्सा धर्म और सेवा कार्यों में अवश्य लगाना चाहिए, जिससे नकारात्मक प्रभाव कम हो सके।

विज्ञापन

गुड़ की बिक्री

गुड़ को हिंदू धर्म में शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। विष्णु पुराण के अनुसार, व्यक्ति को गुड़ नहीं बेचना चाहिए, क्योंकि यह घर में सुख-समृद्धि लाने वाला तत्व है। यदि कोई व्यक्ति गुड़ मांगता है, तो उसे पैसे लेकर नहीं बल्कि प्रेमपूर्वक देना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन

श्रीयंत्र का व्यापार

श्रीयंत्र को मां लक्ष्मी, सरस्वती और अन्य देवताओं का प्रतीक माना जाता है। इस कारण इसे व्यापारिक उद्देश्य से बेचना उचित नहीं होता। विष्णु पुराण में कहा गया है कि श्रीयंत्र को यदि स्वेच्छा से किसी को भेंट किया जाए, तो देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और दोनों ही व्यक्तियों पर धन की वर्षा होती है। लेकिन इसे बेचने से आर्थिक संकट आ सकता है और मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

सरसों का तेल

सरसों का तेल घर की आवश्यकताओं में से एक है, लेकिन विष्णु पुराण के अनुसार, इसे बेचना अशुभ होता है। मान्यता है कि सरसों का तेल बेचने से घर की आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और व्यक्ति को धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि किसी को तेल देना ही पड़े, तो इसे उपहारस्वरूप देना चाहिए न कि व्यापारिक लाभ के लिए बेचना।

विज्ञापन

अपना धर्म

धर्म वह आधार है, जिस पर मनुष्य का जीवन टिका होता है। विष्णु पुराण में कहा गया है कि अपने धर्म को कभी बेचना या त्यागना नहीं चाहिए। धर्म को बेचना अर्थात अपने सिद्धांतों, नैतिक मूल्यों और विश्वासों से समझौता करना। ऐसा करने से व्यक्ति को अपार कष्टों का सामना करना पड़ता है और जीवन में संतुलन बिगड़ जाता है। इसलिए, किसी भी परिस्थिति में अपने धर्म और नैतिकता से समझौता नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ