Numerology: कितनी भी कर लें मेहनत, 30 की उम्र के बाद ही मिलेगी इस मूलांक वालों को सफलता, जानें

Numerology: अंक ज्योतिष के मुताबिक, शनि ग्रह के स्वामित्व के मूलांक वाले लोग 30 से 35 साल की उम्र के बाद ही सफल होते हैं. लेकिन इस उम्र के बाद इनकी किस्मत अचानक से चमक जाती है.

Numerology

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं. 8 मूलांक वालों पर शनिदेव की कृपा दृष्टि रहती है. हालांकि, इन लोगोॆ को सफलता और कामयाबी बहुत देर से मिलती है. इन्हें 30 से 35 साल की उम्र के बाद ही सफलता हासिल होती है. शनिदेव इन लोगों की कड़ी परीक्षा लेते हैं और इन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. जब यह लोग परीक्षा में पास हो जाते हैं तो इन्हें शनि की कृपा से सफलता प्राप्त होती है. जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 8 होता है.

अचानक चमकती है इनकी किस्मत

इन लोगों को जिंदगी में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है लेकिन अचानक से 30 की उम्र के बाद इनकी किस्मत चमक जाती है. काफी संघर्ष के बाद इनका जीवन शानदार होता है. यह लोग मेहनती होते हैं और जीवन में काफी संघर्ष करते हैं. मूलांक 8 वाले लोग अक्सर 30 से लेकर 35 की उम्र के बीच खूब तरक्की करते हैं. इन्हें इस उम्र में समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है. यह इस उम्र में धनवान बनते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 8 वालों के लिए उपाय

मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनि हैं. शनि की कृपा पाने और सफलता के लिए कड़ी मेहनत के साथ ही कई उपायों को करना चाहिए. आप शनि के ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ इस मंत्र का जाप करें. शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करें. तेल, काले तिल और काले कपड़े का दान करें. इससे शनिदेव की कृपा बनी रहती है. मूलांक 8 वालों के लिए शुभ रत्न नीलम है यह नीले रंग का होता है. इसके अलावा ओपल या पन्ना भी धारण कर सकते हैं. ध्यान रहे ज्योतिषी की सलाह पर ही रत्न धारण करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ