हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mithun Sankranti 2026: मिथुन संक्रांति पर करें इन 5 चीजों का दान, सूर्यदेव की कृपा से होगी सुख-समृद्धि की प्राप्ति

Mithun Sankranti 2026: सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन करने को संक्रांति कहते हैं. जिस राशि में सूर्य प्रवेश करते हैं, संक्रांति का नाम भी उसी के अनुसार होता है. अब सूर्य ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे ऐसे में यह मिथुन संक्रांति होगी.

विज्ञापन
Photo Credit- AI

Mithun Sankranti 2026: सूर्य का मिथुन राशि में गोचर करना मिथुन संक्रांति कहलाता है. सूर्य ग्रह का गोचर 15 जून 2026, दिन सोमवार को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर मिथुन राशि में होगा. सूर्य के मिथुन राशि में गोचर करने से इसका प्रभाव राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा. मिथुन संक्रांति के अवसर पर कई उपाय करना और दान करना शुभ माना जाता है. मिथुन राशि में सूर्य के प्रवेश करने पर मिथुन संक्रांति का पर्व होता है. आप मिथुन संक्रांति के अवसर पर दान-पुण्य और उपाय कर सकते हैं. आइये इनके बारे में जानते हैं.

मीठी चीजों का दान करें

मिथुन संक्रांति के शुभ अवसर पर सूर्यदेव की कृपा के लिए मीठी चीजों का दान करना चाहिए. मीठी चीजों का दान करना बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है. आप जरूरतमंद व्यक्ति को मीठी चीज खाने के लिए दे सकते हैं. आप किसी ब्राह्मण, बच्चे या गरीब जरूरतमंद को गुड़ चीनी का दान कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Mangal Gochar: मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मेष, सिंह समेत इन 4 राशियों को देगा लाभ, चमकेगा भाग्य

विज्ञापन

अन्न का दना करें

मिथुन संक्रांति के मौके पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान करें. अन्न का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. अन्न दान से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है. इससे जीवन में अन्न और धन की कमी नहीं होती है.

जल का दान करना है श्रेष्ठ

मिथुन संक्रांति के अवसर पर जल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. इस दौरान गर्मी के मौसम में जल दान करने का महत्व होता है. प्याऊ लगाकर या रास्ते चलते लोगों को पानी पिलाकर जल दान का पुण्य कमा सकते हैं. गर्मी में जल दान करने से देवी-देवताओं और पितरों का आशीर्वाद मिलता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – साढ़ेसाती-ढैय्या झेल रहे लोगों के जीवन में 27 जुलाई से आएगा बदलाव, शनिदेव करेंगे बड़ा परिवर्तन

तांबे का दान करना है शुभ

तांबे का संबंध सूर्य ग्रह से माना जाता है. मिथुन संक्रांति के अवसर पर आप तांबे का दान कर सकते हैं. तांबे का दान करना सूर्यदेव की कृपा के लिए अच्छा होता है. तांबा दान करने से मान-सम्मान मिलता है और सूर्यदेव की कृपा से सेहत अच्छी रहती है.

विज्ञापन

मौसमी फलों और शरबत का दान

इन सभी के साथ ही ठंडे शरबत और मौसमी फलों जैसे आम, तरबूज और खरबूज का दान कर सकते हैं. मिथुन संक्रांति पर मौसमी फलों का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola