साढ़ेसाती-ढैय्या झेल रहे लोगों के जीवन में 27 जुलाई से आएगा बदलाव, शनिदेव करेंगे बड़ा परिवर्तन

Shani Vakri 2026: शनि ग्रह 27 जुलाई को अपनी चाल में परिवर्तन करने वाले हैं. शनि की चाल में बदलाव होने से साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या झेल रहे लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा.

SHANI DEV.jpg
1 / 7
Shani Vakri rashiyon par prabhav

Shani Vakri 2026: शनि ग्रह 27 जुलाई 2026, दिन सोमवार को रात 1 बजकर 25 मिनट पर वक्री चाल चलने वाले हैं. शनिदेव के उल्टी चाल चलने से 5 राशियों के जीवन में बदलाव होगा. आइये इन राशियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

साढ़ेसाती और ढैय्या वाली राशियां

साढ़ेसाती और ढैय्या वाली राशियां2 / 7

शनि की साढ़ेसाती मेष, कुंभ और मीन राशि पर है. इन राशियों पर शनि वक्री का प्रभाव होगा. इसके अलावा सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है. इनके जीवन में परिवर्तन देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 7

शनि की चाल में परिवर्तन होने से सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा. मेष राशि वालों का शनि की वक्री की चाल से खर्च बढ़ सकता है. नौकरी का प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. नौकरी में बदलाव के योग बन सकते हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि4 / 7

कुंभ राशि के लोगों पर साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है ऐसे में इन लोगों को लाभ मिलेगा. कुंभ राशि के लोगों को पहले की हुई मेहनत का फल मिल सकता है. करियर में प्रमोशन और तरक्की के योग बनेंगे.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि5 / 7

मीन राशि के लोगों पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है इन लोगों को शनि की वक्री चाल के कारण करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. आपको धैर्य रखने की जरूरत है. आपको सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है.

सिंह राशि

सिंह राशि6 / 7

सिंह राशि के लोगों पर शनि की ढैय्या चल रही है. सिंह राशि के लोगों को नई जिम्मेदारियों को उठाना पड़ सकता है. पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में परेशानी हो सकती है. सावधान रहने की जरूरत है. किसी काम में जल्दबाजी करने से बचें.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि7 / 7

धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है. इन्हें शनि की उल्टी चाल चलने से पैसों के मामले में जोखिम का सामना करना पड़ सकता है. आपको निवेश के मामले में सावधान रहना होगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन