Mangal Gochar: मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मेष, सिंह समेत इन 4 राशियों को देगा लाभ, चमकेगा भाग्य
Mangal Gochar: ग्रहों के गोचर कर राशि बदलने और नक्षत्र परिवर्तन से राशियों के जीवन पर प्रभाव देखने को मिलता है. मंगल ग्रह का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर करना कई राशियों के जीवन पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा.

Mangal Gochar: मंगल ग्रह 16 जून 2026, दिन मंगलवार को सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर भरणी नक्षत्र से निकलकर कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. मंगल गोचर से चार राशियों को जबरदस्त लाभ मिलेगा.
मंगल गोचर राशिफल
2 / 6मंगल का नक्षत्र परिवर्तन करना मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन समेत कई राशियों के लिए शुभ और मंगलकारी सिद्ध होगा. आइये इन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं. इन्हें मंगल गोचर से क्या लाभ होने वाला है.
मेष राशि
3 / 6मेष राशि वालों के स्वामी मंगल ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन करने से मेष राशि पर प्रभाव देखने को मिलेगा. कृत्तिका नक्षत्र में मंगल का प्रवेश करना मेष राशि को करियर में सफलता दिलाएगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और व्यापार में विस्तार होगा. ये भी पढ़ें - विराट-अनुष्का के पसंदीदा आध्यात्मिक स्थल, जानिए इन जगहों के बारे में खास बातें
सिंह राशि
4 / 6सिंह राशि के लोगों को मंगल के कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करने से फायदा होगा. आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. सिंह राशि वालों को लंबे समय से चल रही समस्या से राहत मिलेगी. आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है.
वृश्चिक राशि
5 / 6वृश्चिक राशि वालों को मंगल के गोचर से आर्थिक लाभ हो सकता है. धनलाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. निवेश के मामले में आपको लाभ मिल सकता है. व्यापारियों को तगड़ी कमाई होगी. ये भी पढ़ें - Aaj ka Suvichar: ओवरथिंकिंग और नेगेटिविटी को दूर करेंगे नीम करोली बाबा के 5 विचार, बदल जाएगा जीवन
मीन राशि
6 / 6मीन राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर करना शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा. आपको निवेश से लाभ होगा. व्यापार में अच्छी ग्रोथ होगी. नौकरी में नए अवसर मिलेगी. सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.