Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Third Eye पर लाल या काला तिल होना नहीं है इत्तेफाक, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Mole On Third Eye: माथे के केंद्र यानी बीच के हिस्से को थर्ड आई कहा जाता है, जिस पर मौजूद तिल व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताता है. यहां पर आप जान सकते हैं कि सामुद्रिक शास्त्र में थर्ड आई पर काले व लाल तिल का क्या महत्व है और उससे मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Feb 18, 2026 08:53
Mole On Third Eye
Credit- Social Media

Mole On Third Eye: सामुद्रिक शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विद्या है, जिसमें मनुष्य के बारे में जानने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया गया है. इसमें व्यक्ति के शरीर की बनावट, वजन, तिल, मस्से, रंग और निशान आदि से उनके स्वभाव, करियर, लव लाइफ, परिवार और भविष्य से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलते हैं. यहां तक कि माथे के केंद्र (बीच के हिस्से) यानी थर्ड आई पर तिल होने से भी फ्यूचर से जुड़े कई सवालों के जवाब दूर हो सकते हैं.

चलिए जानते हैं थर्ड आई पर काला या लाल, कौन से रंग का तिल होना क्या दर्शाता है और इससे व्यक्ति के बारे में क्या-क्या पता चल सकता है.

---विज्ञापन---

माथे के बीच में तिल होना कैसा होता है?

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, थर्ड आई पर काला और लाल दोनों रंग का ही तिल होना शुभ होता है. ऐसे लोगों के अंदर कोई न कोई एक खूबी जरूर होती है, जो उन्हें अपार सफलता दिला सकती है. यदि ये लोग किसी चीज को पाने के लिए मेहनत करते हैं तो उसमें इन्हें कामयाब होने से कोई नहीं रोक पाता है.

ये भी पढ़ें- Mole on Toenail: पैर के अंगूठे व उंगलियों के नाखून पर तिल होना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

---विज्ञापन---

देवी-देवताओं की होती है विशेष कृपा

जिन लोगों की थर्ड आई पर काला तिल होता है, उनके ऊपर देवी-देवताओं की विशेष कृपा होती है. ऐसे लोगों की सोचने-समझने की शक्ति कमाल की होती है. इनकी सबसे अच्छी खूबी ये है कि ये खुद को हर परिस्थिति में ढाल लेते हैं. ये चीजों व परेशानियों से भागते नहीं हैं, बल्कि खुलकर उनका सामना करते हैं.

मजबूत होती है इंट्यूशन पावर

जिन लोगों की थर्ड आई पर काला या लाल तिल होता है, उनकी इंट्यूशन पावर बहुत मजबूत होती है. कई बार इनकी सोची व बोली हुई बात सच साबित हो जाती है. इसके अलावा इन लोगों की सबसे बड़ी खूबी ये है कि ये आसानी से बातों को भूलते नहीं हैं. ये जल्दी से लोगों को माफ नहीं करते हैं, बल्कि सही समय पर हर गलती व अपमान का बदला लेते हैं.

धर्म की तरफ होता है झुकाव

सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो जिन लोगों के माथे के बीच में तिल होता है, उनका बहुत ही कम उम्र में धर्म की तरफ झुकाव बढ़ जाता है. ऐसे लोगों को भगवान की सेवा करने व धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने से शांति मिलती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 18, 2026 08:53 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.