Mole on Toenail: पैर के अंगूठे व उंगलियों के नाखून पर तिल होना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Mole On Toenail Meaning: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर तिल होना नॉर्मल बात नहीं है, बल्कि इससे भविष्य के अहम संकेत मिलते हैं. आज हम आपको सामुद्रिक शास्त्र में पैर के अंगूठे व हर उंगली के नाखून पर तिल होने के महत्व और उससे जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

Mole on Toenail

Credit- Meta AI

Mole On Toenail Meaning: अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोगों के पैर के नाखून पर तिल होता है, जिस पर वो ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं. लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में इसे एक महत्वपूर्ण संकेत माना गया है. इसके जरिए व्यक्ति के स्वभाव समेत भविष्य से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं. दरअसल, सामुद्रिक शास्त्र एक प्राचीन ग्रंथ है, जो कि ऋषि समुद्र द्वारा प्रचारित है. इसमें शरीर की बनावट व बॉडी पर मौजूद तिल और निशान से व्यक्ति के व्यक्तित्व और फ्यूचर का विश्लेषण किया जाता है.

विज्ञापन

चलिए जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र में पैर के अंगूठे व उंगलियों के नाखून पर तिल होना क्या दर्शाता है और इसका जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ता है.

विज्ञापन

पैर के अंगूठे के नाखून पर तिल होना कैसा होता है?

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पैर के अंगूठे के नाखून पर तिल होना न तो ज्यादा अच्छा होता है न ही ये कोई अशुभ संकेत है. यदि ऐसे लोग जीवन में कुछ पाने के लिए मेहनत करते हैं तो इन्हें निराशा नहीं मिलती है. हालांकि, कोई भी चीज इन्हें आसानी से नहीं मिलती है, बल्कि हर चीज को पाने के लिए संघर्ष करना ही पड़ता है. सेहत की बात करें तो उसे लेकर ये ज्यादा परेशान नहीं रहते हैं.

अंगूठे के बगल वाली उंगली के नाखून पर तिल होने का अर्थ

जिन लोगों के अंगूठे के बगल वाली उंगली के नाखून पर तिल होता है, वो काफी साहसी होते हैं. ऐसे लोगों की नेतृत्व क्षमता काफी अच्छी होती है, जो इन्हें दूसरों से अलग बनाती है. हालांकि, ऐसे लोगों को करियर में लंबे संघर्ष के बाद ही सफलता मिलती है.

विज्ञापन

पैर की सबसे बड़ी उंगली के नाखून पर तिल होना कैसा होता है?

सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो पैर की सबसे बड़ी उंगली के नाखून पर तिल होना असंतोष या संघर्ष का संकेत है. ऐसे लोग मेहनती होते हैं, जो आसानी से हार नहीं मानते हैं. हालांकि, इनका स्वभाव मिलनसार होता है, जिस कारण इनके आसानी से दोस्त बन जाते हैं.

विज्ञापन

छोटी उंगली के बगल वाली उंगली के नाखून पर तिल होने का अर्थ

जिन लोगों के पैर की छोटी उंगली के बगल वाली उंगली यानी अनामिका उंगली के नाखून पर तिल होता है, वो निडर होते हैं. ऐसे लोगों को घूमने का बहुत शौक होता है. ये लोग ज्यादा समय तक एक जगह पर नहीं रहते हैं, बल्कि आएदिन नई-नई जगह को एक्सप्लोर करते हैं. हालांकि, ये लोग काफी समझदार होते हैं और कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेते हैं.

छोटी उंगली के नाखून पर तिल होना कैसा होता है?

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पैर की छोटी उंगली के नाखून पर तिल होना अशुभ होता है. ऐसे लोगों को जीवन में जल्दी से सफलता नहीं मिलती है. ये लोग अक्सर भीड़ का हिस्सा बनकर रह जाते हैं. इसके अलावा ये लोग अपनी लव लाइफ से भी खुश नहीं रहते हैं. इन्हें काफी समय बाद अपने पार्टनर का प्यार मिलता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ