Chitrakoot Ram Shayya: त्रेता युग में भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी राम जी और देवी सीता के रूप में धरती पर आए थे। राम जी को 14 वर्ष का वनवास मिला था। पौराणिक कथाओं के अनुसार, वनवास काल का सबसे अधिक समय भगवान राम और देवी सीता ने चित्रकूट में व्यतीत किया था।
चित्रकूट, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सतना जिले की सीमा के पास स्थित है, जिसे चित्रकूट धाम के नाम से भी जाना जाता है। चित्रकूट से करीब 10 किलोमीटर दूर खोही-भरतकूप मार्ग पर राम शैय्या स्थित है, जिससे राम भक्तों की खास आस्था जुड़ी है। माना जाता है कि यहां पर आज भी राम जी और देवी सीता के त्रेता युग में मौजूद होने के प्रमाण मिलते हैं।
चट्टान पर दिखाई देते हैं चिन्ह
राम शैय्या में एक विशाल चट्टान है, जिसके ऊपर प्रभु श्रीराम और माता सीता के विश्राम चिन्ह साफ तौर पर दिखाई देते हैं। चट्टान बहुत बड़ी है, जिसे देखकर भक्त प्रभु श्रीराम के शरीर की लंबाई का अंदाजा लगाते हैं। मान्यता है कि इसी चट्टान पर त्रेता युग में भगवान राम और माता सीता विश्राम किया करते थे। इसी वजह से इसे राम सैय्या व राम शैय्या के नाम से जाना जाता है।
कहा जाता है कि इस शिला पर जब भगवान राम लेटे थे तो ये विशाल चट्टान मोम की तरह पिघल गई, जिससे उनके लेटने का प्रमाण उसमें आज भी साफ-साफ देखने को मिलता है। शिला के पास एक धनुष और बाण की भी आकृति साफ दिखाई देती है।
ये भी पढ़ें- Samudrik Shastra: छोटे कान वालों में होती हैं ये 3 खूबियां, खुद के बिजनेस से कमाते हैं खूब पैसा
दर्शन मात्र से होती है राम लोक की प्राप्ति
राम शैय्या से स्थानीय लोगों की खास आस्था जुड़ी है। रोजाना यहां पर बड़ी संख्या में भक्तजन प्रभु श्रीराम और माता सीता के विश्राम चिन्ह के दर्शन करने आते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि राम-सीता की विश्राम शिला के दर्शन करने मात्र से साधक को राम लोक की प्राप्ति हो सकती है।
ये भी पढ़ें- पूजा करते समय बच्चा रोने लगे तो पूजन बीच में छोड़ दें? प्रेमानंद महाराज से जानें नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Indira Ekadashi 2026: 6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
7 mins agoSharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद, जानिए
13 hrs agoVideo: पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम, जानिए
19 hrs agoGaruda Purana: मृत्यु के बाद नाक-कान में क्यों लगाई जाती है रुई? जानिए गरुड़ पुराण और विज्ञान से जुड़ा रहस्य
20 hrs agoKaalchakra: पितृ पक्ष में श्राद्ध करना क्यों होता है जरूरी? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए महत्व
22 hrs agoMahalaxmi Vrat Upay: आज महालक्ष्मी व्रत का समापन, धन-धान्य की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें
1 day agoKalashtami Vrat 2026 Today: आज है मासिक कालाष्टमी व्रत, जानिए कालभैरव भगवान की पूजा विधि और आरती
1 day agoKarwa Chauth 2026 Date: कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? नोट कर लें सही तारीख और चंद्रोदय का समय
1 day agoShri Pitar Ji ki Aarti: पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें श्री पितृ आरती
1 day agoVideo: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines