Vastu Tips: घर और दुकान दोनों को नकारात्मक ऊर्जा से प्रभावित होने से बचाने लिए नींबू का उपयोग किया जाता है। यह हर जगह आसानी से मिल जाता है और महंगा भी नहीं होता है, लिहाजा इसका उपयोग सबसे ज्यादा होता है। बहुत से लोग नींबू के साथ हरी मिर्च, लहसुन घर के मुख्य दरवाजे और दुकान में लटकाते हैं। मान्यता है नींबू से बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नींबू में नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करने की जबरदस्त क्षमता होती है। नींबू को एक कांच के गिलास में पानी के साथ रखने से घर की नेगेटिव एनर्जी और भी जल्दी खत्म हो जाती है। आइए जानते हैं, इस वास्तु उपाय कैसे करना और कब करना है?
तनाव से मुक्ति
यदि घर के सदस्य बिना कारण तनाव में रहते हैं, तो यह वास्तु दोष के वजह से हो सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए नींबू को छोटे टुकड़ों में काटें और उन्हें कांच के गिलास या बाउल में पानी में डाल घर के सभी कोनों में रखें। यह केवल सुबह से शाम तक करें। अगले दिन फिर नया नींबू और पानी इस्तेमाल करें। दो से तीन सप्ताह से करने असर दिखने लगेगा। इससे नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट हो जाएगी और घर शुद्ध हो जाएगा।
घर का मुख्य द्वार
घर के मुख्य द्वार के पास एक गिलास पानी में नींबू रखने से प्रवेश द्वार का वास्तु दोष दूर होता है। इस उपाय को केवल सुबह में ही करना चाहिए।
पोछा लगाएं
एक गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़ कर उस पानी से घर के नकारात्मक ऊर्जा वाले क्षेत्रों जैसे कि टॉयलेट, बाथरूम और अंधेरे कोनों में पोछा लगाएं और बाद में उस पानी को घर से बाहर फेंक दें।
साबुत नींबू और पानी
कांच के एक गिलास में पानी के साथ एक पूरा साबुत नींबू डालें। इसे बेडरूम, डाइनिंग टेबल और बच्चों के स्टडी रूम में रख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 hr agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
3 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
4 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
5 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
6 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
8 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
23 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines