Ayodhya Ram Mandir Timing Change: 1 नवंबर से बदल जाएगा रामलला के दर्शन और आरती का समय, सर्दी के लिए नया टाइमटेबल जारी

Ayodhya Ram Mandir Winter Timings 2026: ठंड को देखते हुए 1 नवंबर से रामलला के दर्शन, आरती और भोग के समय में बदलाव किया गया है. अब सुबह 7 बजे से होंगे दर्शन. जानिए पूरा नया टाइमटेबल.

Ayodhya Ram Mandir Darshan and Aarti Timings Change from November 1 2026 Winter Schedule in Hindi.

1 नवंबर से अयोध्या राम मंदिर में दर्शन और आरती का समय बदल रहा है. (फोटो- सोशल मीड‍िया)

उत्तर भारत में गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ ही अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की दिनचर्या और दर्शन के समय में बड़ा बदलाव किया गया है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, 1 नवंबर 2026 से रामलला के दर्शन, पूजा और आरती का नया टाइमटेबल लागू हो जाएगा. ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए रामलला के विश्राम और आरती के समय में फेरबदल किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में आसानी हो. जान‍िये 1 नवंबर से रामलला के दर्शन और आरती का नया समय क्या रहने वाला है.

विज्ञापन

रामलला के दर्शन और आरती का नया टाइमटेबल

मंगला आरती व अभिषेक:
मंदिर के पट सुबह 4:00 बजे खुलेंगे. इसके बाद सुबह 4:30 से 4:40 बजे तक मंगला आरती होगी. इसके बाद सुबह 4:40 से 6:30 बजे तक भगवान का अभिषेक और श्रृंगार किया जाएगा.

विज्ञापन

श्रृंगार आरती और आम दर्शन:
सुबह 6:30 बजे श्रृंगार आरती होगी. इसके ठीक बाद सुबह 7:00 बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हो जाएगा (पहले दर्शन सुबह 6:30 से शुरू होते थे).

बालभोग और राजभोग:
सुबह 8:00 से 8:10 बजे तक बालभोग के लिए पट बंद रहेंगे. इसके बाद 11:30 बजे तक अनवरत दर्शन जारी रहेंगे. दोपहर 12:00 बजे राजभोग आरती होगी.

विज्ञापन

दोपहर विश्राम:
दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रामलला विश्राम करेंगे (विश्राम की अवधि बढ़ाकर 1 घंटा कर दी गई है). इसके बाद दोपहर 1:35 बजे से फिर से दर्शन शुरू हो जाएंगे.

संध्या आरती और शयन आरती:
शाम को बालभोग के बाद शाम 7:00 बजे संध्या आरती होगी. इसके बाद रात 9:30 बजे शयन आरती होगी और रात 10:00 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे.

विज्ञापन

पुराने और नए समय में क्या है मुख्य अंतर?
जो पट पहले सुबह 3:45 बजे खुलते थे, वे अब सुबह 4:00 बजे खुलेंगे. वहीं मंगला आरती का समय पहले सुबह 4:00 बजे होता था, वह अब 4:30 बजे होगी. श्रृंगार आरती अब सुबह 6:00 बजे के बजाय 6:30 बजे होगी. पहले शयन आरती रात 10:00 बजे होती थी और पट 10:30 बजे बंद होते थे. अब ठंड को देखते हुए शयन आरती रात 9:30 बजे होगी और रात 10:00 बजे पट बंद कर दिए जाएंगे.

अगर आप आने वाले दिनों में अयोध्या रामलला के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, तो इस नए शेड्यूल को जरूर ध्यान में रखें ताकि आपको किसी प्रकार की असुविधा न हो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ