Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: सिर्फ हाथों पर ही नहीं, पैरों में भी लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, देखें लेटेस्ट पैटर्न

Foot Mehndi Designs: करवा चौथ के दिन सिर्फ हाथों को ही नहीं, बल्कि पैरों को भी सुंदर बनाया जा सकता है. आप पायल के साथ इन मेहंदी डिजाइन से अपने पैरों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं.

Foot Mehndi Designs
1 / 7
पैरों पर लगी मेहंदी भी आपके लुक में चार चांद लगा सकती है. Image Credit- AI

Karwa Chauth Foot Mehndi Designs: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करके तैयार होती हैं. इस खास मौके पर खूबसूरत साड़ी या लहंगे के साथ मेहंदी लगाना भी काफी पसंद किया जाता है. आमतौर पर महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगवाने पर ज्यादा ध्यान देती हैं, लेकिन पैरों पर लगी मेहंदी भी आपके लुक में चार चांद लगा सकती है.

विज्ञापन

मंडला फुट मेहंदी डिजाइन

मंडला फुट मेहंदी डिजाइन2 / 7

अगर आपको सिंपल और एलिगेंट मेहंदी डिजाइन पसंद हैं तो मंडला पैटर्न आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें पैरों के बीच में गोल फूल या मंडला बनाया जाता है और उसके आसपास बारीक बेल-बूटों से डिजाइन तैयार किया जाता है. इसे भी पढ़ें- भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की बीटरूट चीला बनाने की रेसिपी, आप भी कर सकते हैं ट्राई

विज्ञापन

अरेबिक फुट मेहंदी डिजाइन

अरेबिक फुट मेहंदी डिजाइन3 / 7

इस डिजाइन में फूलों, पत्तियों और गोल-गोल बेलों का इस्तेमाल किया जाता है. इस डिजाइन की खासियत यह है कि इसमें बहुत ज्यादा बारीकी की जरूरत नहीं होती और यह कम जगह में भी खूबसूरत दिखाई देता है.

जालीदार फुट मेहंदी डिजाइन

जालीदार फुट मेहंदी डिजाइन 4 / 7

जालीदार मेहंदी डिजाइन हमेशा से पसंद किए जाते रहे हैं. इसमें पैरों पर जाली के पैटर्न के साथ छोटे फूल, पत्तियां और बारीक आकृतियां बनाई जाती हैं. आप चाहें तो जालीदार डिजाइन को पैरों के बीच में बनवाकर उसके पास छोटे-छोटे मोटिफ्स भी बनवा सकती हैं.

विज्ञापन

फूलों वाला फुट मेहंदी डिजाइन

फूलों वाला फुट मेहंदी डिजाइन5 / 7

अगर आपको फूलों के डिजाइन पसंद हैं तो फ्लोरल फुट मेहंदी ट्राई कर सकती हैं. इसमें बड़े और छोटे फूलों के साथ पत्तियों और बेलों का इस्तेमाल किया जाता है.

राजस्थानी स्टाइल फुट मेहंदी डिजाइन

राजस्थानी स्टाइल फुट मेहंदी डिजाइन6 / 7

अगर आप करवा चौथ पर पारंपरिक लुक चाहती हैं तो राजस्थानी स्टाइल फुट मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं. इसमें बारीक पैटर्न, मोर, फूल, पत्तियां और पारंपरिक चीजें बनाई जाती हैं. इस तरह की मेहंदी में पैरों के बड़े हिस्से को डिजाइन से भरा जा सकता है.

विज्ञापन

गोल टिक्की

गोल टिक्की 7 / 7

यह डिजाइन जितना पुराना है, उतना ही अच्छा लगता है. आप आलता की मदद से इस डिजाइन को अपने पैरों में बनवा सकती हैं. हालांकि, यह डिजाइन लगाना बहुत ही आसान है, जिसे आप खुद भी बना सकती हैं. इसे भी पढ़ें- करवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत; यूं करें स्टाइल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन