IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट, BCCI COE में शुरू की तैयारी

IND vs NZ: टीम इंडिया मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है. जिसके लिए इंडिया ए की टीम फिलहाल न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेल रही है. वहीं अन्य स्टार खिलाड़ी बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना समय बिता रहे हैं.

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah ने शुरू की न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: भारतीय टीम को अगर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का फाइनल खेलना है, तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीतना होगा. ऐसा करने के लिए भारतीय टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. जिसके लिए टीम के सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है. बुमराह को इस सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करना होगा. जिसकी तैयारी अब बुमराह ने शुरू कर दी है. बुमराह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पहुंच गए हैं. 

विज्ञापन

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पहुंचे जसप्रीत बुमराह 

टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करना है. जिसके कारण ही बुमराह को टीम मैनेजमेंट ने वनडे सीरीज से आराम भी दिया है. जिससे वो पूरी तैयारी के साथ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आए. बुमराह भी इस सीरीज को लेकर बहुत ही सीरियस हैं. जिसके कारण ही वो बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रूटीन चेकअप के लिए पहुंचे हैं. दरअसल बुमराह अगले कुछ दिनों में ही न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होने वाले हैं.

विज्ञापन

जहां पर वो इंडिया ए के लिए भी एक मुकाबला खेल सकते हैं. हालांकि बुमराह इंडिया ए के लिए सिर्फ तीसरे टेस्ट मुकाबले में ही खेल सकते हैं. बुमराह आखिरी बार एशियन गेम्स 2026 में खेलते हुए नजर आए थे. जहां पर उन्होंने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन भी किया था. ऐसे में वो इस लय को अगली सीरीज में भी जारी रखना चाहेंगे. अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ बुमराह अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो टीम इंडिया सीरीज को अपने नाम कर सकती है. हालांकि बुमराह को मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा का साथ भी चाहिए होगा.

ये सीरीज कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के लिए भी बहुत ही अहम होने वाली है. गौतम गंभीर और शुभमन गिल भी इस टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखकर ही फैसला कर रहे हैं. आखिरी 2 वनडे मैच में तो कई स्टार खिलाड़ी भी नहीं खेलने वाले हैं. आखिरी 2 वनडे मैच में टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी नहीं नजर आएंगे. केएल राहुल, अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा भी आखिरी के 2 वनडे में नहीं खेलने वाले हैं.

विज्ञापन

भारत की टेस्ट टीम 

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत  (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.  

विज्ञापन

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल 

मैचतारीखमैदानभारतीय समय
पहला टेस्ट19–23 नवंबरबेसिन रिजर्व, वेलिंगटनसुबह 3:30 बजे
दूसरा टेस्ट27 नवंबर–1 दिसंबरहेगले ओवल, क्राइस्टचर्चसुबह 3:30 बजे

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: 2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा, गेंदबाजी कोच ने बताया कारण

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ