shadab khan made world record

पाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ धुआंधार शतक जड़कर रचा अनोखा इतिहास

Shadab Khan Made History: शादाब खान ने ट्राई नेशन सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने नाबाद 113 रन जड़कर टीम को जीत दिलाई. इस जीत के साथ उन्होंने बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

Shadab Khan Made History: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई नेशन सीरीज का चौथा ODI खेला गया. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुए इस मैच में पाकिस्तान पिछड़ रहा था. 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाक टीम 154 रनों पर 9 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से इंग्लैंड की जीत लगभग तय थी. हालांकि, शादाब खान ने एकतरफा पारी खेलते हुए 93 गेंदों में नाबाद 113 रन बनाए और टीम को 1 विकेट से जीत दिला दी. इसी के साथ शादाब ने इतिहास रच दिया.

विज्ञापन

शादाब खान ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट इतिहास में नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर आयरलैंड के सिमी सिंह के नाम था. उन्होंने 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे. शादाब खान इंग्लैंड के खिलाफ मैच में नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने आए थे. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 113 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह अब वनडे क्रिकेट इतिहास में नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ