Vastu Tips: घर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, दुख-दरिद्रता से मिलेगी मुक्ति

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार, कई टिप्स को अपनाने से आप घर की नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं. आपके घर में अक्सर वाद-विवाद होते रहते हैं तो, इन उपायों को जरूर करना चाहिए. आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

VASTU TIPS.jpg

नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए वास्तु के इन उपायों को करना चाहिए. (Photo Credit - AI)

Vastu Tips: परिवार के सदस्यों के बीच नोकझोंक और विवाद होना कई बार वास्तु दोष के कारण हो सकता है. इन झगड़े की वजह से घर की शांति प्रभावित होती है. नकारात्मक ऊर्जा के कारण ऐसा हो सकता है. आपको घर की सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए वास्तु के उपायों को करना चाहिए. कई उपायों को करने से घर के माहौल को अच्छा कर सकते हैं. घर से दुख और दरिद्रता को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में बताए गए इन कारगर उपायों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

सेंधा नमक का उपाय

घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए सेंधा नमक के उपाय को कर सकते हैं. ऐसा माना जाता है कि, सेंधा नमक नकारात्मकता को कम करता है. इस उपाय को करने के लिए सेंधा नमक का एक टुकड़ा कमरे के कोने में रख दें. इसके बाद इसे एक महीने बाद बदल दें. घर में नमक के पानी का पोछा लगाने से भी आपको लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

टपकते नल को सही करें

घर में नल हमेशा टपकता रहता है तो, इसे अच्छा नहीं माना जाता है. इसे धन के नुकसान का प्रतीक मानते हैं. आपको घर में टपकते हुए नल को तुरंत ठीक करा लेना चाहिए. टपकते नल को सही कराने से आप जल की बर्बादी को रोक सकते हैं. आपको घर में जल के रिसाव को तुरंत रोकना चाहिए.

विज्ञापन

अगरबत्ती और कपूर

घर के वातावरण को शुद्ध करने के लिए आपको पूजा के दौरान सुबह-शाम घर में अगरबत्ती और कपूर जलाना चाहिए. इनके धुएं से घर के वातावरण को शुद्ध कर सकते हैं. आप इस उपाय को नियमित करते हैं तो, कुछ दिनों में इसका फायदा देखने को मिलने लगेगा.

मुख्य द्वार की सफाई

घर में ऊर्जा का प्रवेश मुख्य द्वार से ही होता है. आपको घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ रखना चाहिए. घर के मुख्य द्वार की सफाई करने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है. ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. आपको शाम के समय घर के मेन गेट पर दीपक जलाना चाहिए.

विज्ञापन

घर की सफाई है जरूरी

घर से वास्तु दोष को दूर करने के लिए साफ-सफाई बहुत ही जरूरी है. आपको घर से टूटा हुआ शीशा, बंद पड़ी घड़ी, टूटे बर्तन और खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान को बाहर निकाल देना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ